फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Celebration of UP's victory in Delhi

दिल्ली में खुशियां : सियासी जीत का जश्न हर ओर, चुनावी नतीजों के रंगों से डीडीयू मार्ग सराबोर

Fri, 11 Mar 2022 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 05:17 AM IST
सार

भाजपा और आप दफ्तर पर जश्न, झांकती नजर आई कांग्रेस की मायूसी। आम आदमी पार्टी दफ्तर पर चढ़ा पंजाबियत का रंग।

विज्ञापन
Celebration of UP's victory in Delhi
भाजपा मुख्यालय में जश्न... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आते ही दिल्ली का दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग जश्न के रंग से सराबोर हो गया। भाजपा की चार राज्यों में जीत तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की आतिशी पारी (जीत) पर पंजाबियत का रंग चढ़ा नजर आया। ढोल-नगाड़ों के बीच हर चेहरे पर खुशियों की आंधी के बीच कांग्रेस अपने अस्तित्व को तलाशती नजर आई। 

विज्ञापन


इसी मार्ग पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर मायूसी का माहौल रहा। कई नेता तो दफ्तर पहुंचने से भी गुरेज करते रहे। महज एक किलोमीटर का दायरा, देश के पांच राज्यों में राजनीतिक दलों की जीत का गवाह बना। 
विज्ञापन


दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर तीनों पार्टियों के जीत-हार का हर रंग एक साथ दिखा। मिंटो ब्रिज से दाहिने तरफ बढ़ते ही दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर सबसे पहले भाजपा मुख्यालय है। सुबह से ही उम्मीद के मुताबिक नतीजे आने पर यहां खुशियों के रंग बिखरे हुए थे। महज चंद मीटर की दूरी पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का प्रदेश कार्यालय भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे चुनावी नतीजे सामने आए, जश्न और मायूसी का ग्राफ भी चढ़ता-उतरता रहा। आम आदमी पाटी कार्यालय पंजाबियत के रंग में रंगा नजर आया। पार्टी की भारी जीत पर मनाए जा रहे जश्न को देखकर ऐसा लग रहा था कि पंजाब से बही खुशियां बगैर रुके यहां पहुंची हैं।

वहीं, पंजाब में हुई हार से न केवल कांग्रेस सत्ता से दूर हो गई बल्कि दूसरे राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए भी पार्टी की बढ़ती मुश्किलों का असर भी मायूसी के तौर पर दिखा। सुबह से पार्टी के कई नेता आने से कतराते रहे। 


हर तरफ जश्न के बीच कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर मायूसी का आलम रहा। पांच प्रदेशों में चुनावी सरगर्मियों का असर बृहस्पतिवार को एक किलोमीटर के दायरे में सिमटा रहा। जैसे-जैसे पार्टियों के जीत-हार का आंकड़ा बदला, हर घंटे इस सड़क पर माहौल भी बदलता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed