फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cbse will promote skill through competition

सीबीएसई बच्चों में कौशल को बढ़ावा देगा

Thu, 21 Jan 2021 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
cbse will promote skill through competition
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूली बच्चों में कौशल बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बोर्ड इसके लिए नेशनल स्किल डेवलपमेंट कोरपोरेशन (एनएसडीसी) के सहयोग से पहली जूनियर स्किल प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के कौशल को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें कैरियर के विकल्प तलाशने में मदद करना है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने इस साल से जूनियर स्किल्स चैंपियनशिप की परिकल्पना की है। इसे देशभर के सीबीएसई स्कूलों मेें आयोजित किया जाएगा। इस गतिविधि को नवीनतम राष्ट्रीय शिक्षा के अनुरूप लागू किया गया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य तेजी से बदलती दुनिया में स्कूली बच्चों को कैरियर विकल्प तलाशने और बनाने के अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

वहीं इससे बच्चों में व्यवसायिक-कौशल शिक्षा के प्रति रुचि भी पैदा होगी। यह बच्चों में काम ही पूजा के महत्व को विकसित करेगी। इस प्रतियोगिता के चार चरण होंगे, जिसमें स्क्रीनिंग, क्वालिफाइंग, प्री-नेशनल व नेशनल शामिल हैं। प्रतियोगिता ऑनलाइन ही आयोजित होगी। इसके लिए तीन श्रेणियां होंगी, जिसमें छठी-आठवीं, नौवीं-दसवीं व ग्यारवीं-बारहवीं के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को वेब टेक्नॉलॉजी स्किल, मोबाइल रोबोटिक्स, डिजिटल फोटोग्राफी, पेटिंग-डेकोरेटिंग, फैशन एंड टेक्नॉलॉजी, विजयुअल मर्चेडाइजिंग, ग्राफिक डिजाइन, इनोवेशन बिजनेस आइडिया, सोलर एनर्जी, आईटी सॉफ्टवेयर एंड सॉल्यूशन स्किल के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण 15 जनवरी से शुरू हो चुके हैं, पंजीकरण प्रक्रिया 19 फरवरी को समाप्त होगी। पहला स्क्रीनिंग राउंड एक मार्च को आयोजित होगा। इसकेबाद इसका रिजल्ट 6 मार्च को घोषित होगा। 24 अप्रैल को चौथा राउंड आयोजित होगा और 25 अप्रैल को इसके नतीजे घोषित होंगे।
प्रतियोगिता के विषय में अधिक जानकारी व हिस्सा इस लिंक https://worldskillsindia.co.in/juniorskills2021 के माध्यम से लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed