{"_id":"5f0cb6478ebc3e63d0169fca","slug":"cbse-open-teli-counseling-service-ashram-news-noi523152574","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने शुरू की टेली काउंसलिंग सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने शुरू की टेली काउंसलिंग सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने शुरू की टेली काउंसलिंग सेवा
नई दिल्ली। सीबीएसई ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने के तुरंत बाद टेली काउंसलिंग सेवा भी शुरू कर दी है। छात्र और अभिभावक फोन के माध्यम से पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्नों के उत्तर के साथ किसी भी प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
सीबीएसई टेलीकॉम काउंसलिंग सेवा का यह 23वां संस्करण है। इसमें भारत व भारत के बाहर सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के 94 प्रधानाचार्य और 73 शिक्षक व विद्वान परामर्शदाता शामिल हैं। 22 परामर्शदाता जापान, नेपाल, ओमान, यूएई, सिंगापुर, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त राज्य अमेरिका के शामिल हैं। भारत में सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक टोल फ्री नंबर 1800118004 पर फोन कर इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है। यह सेवा 13 से 27 जुलाई तक जारी रहेगी। छात्र और अभिभावक परिणाम संबंधी समस्या का समाधान या उपयोगी सामग्री के लिए सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।