फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cbse disclaim the news of results making rounds

रिजल्ट जारी होने संबंधी सूचना का सीबीएसई ने किया खंडन

Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
cbse disclaim the news of results making rounds
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी को फर्जी बताया है। इस जानकारी में कहा गया है कि बारहवीं का रिजल्ट 11 जुलाई व दसवीं का रिजल्ट 13 जुलाई को जारी होगा। इस सूचना के प्रसारित होते ही छात्र काफी चिंतित हो गए। बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी के नाम से जारी सूचना पहले तो सही प्रतीत हुई लेकिन बाद में बोर्ड ने इसका खंडन किया।
विज्ञापन

बोर्ड ने अभी तिथियों को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की है। उम्मीद है कि बोर्ड 15 जुलाई से पहले रिजल्ट जारी कर सकता है। कोरोना वायरस के कारण बोर्ड के रिजल्ट जारी करने में पहले ही लगभग दो माह की देरी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस और उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के कारण कुछ विषयों की परीक्षाएं बोर्ड ने रद्द कर दी थीं। उसके लिए बोर्ड ने अलग से मूल्यांकन स्कीम जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed