फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE: 59.43 percent pass in 12th compartment exam

सीबीएसई : 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में 59.43 फीसदी पास

Fri, 09 Oct 2020 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 59.43 percent pass in 12th compartment exam
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 22 से 30 सितंबर तक हुई परीक्षा में देशभर से कुल 87,849 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से 52,211 विद्यार्थी सफल रहे। कुल पास प्रतिशत 59.43 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड ने इस बार 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जुलाई में घोषित किया था। इसमें कंपार्टमेंट प्राप्त करने वालों की परीक्षा सितंबर के अंत में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए देशभर के 10,268 स्कूलों में 1239 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा समाप्त होने के 10 दिन के अंदर ही बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय में 12 अक्तूबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है। छात्रों को रिजल्ट ना होने के कारण दाखिला लेने में परेशानी ना हो, इसके लिए ही बोर्ड ने प्रक्रिया शुरू होने से पहले कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed