फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Casino was running in the farm house, 16 arrested including the kingpin

फार्म हाउस में चल रहा था कैसीनो, सरगना समेत 16 गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Casino was running in the farm house, 16 arrested including the kingpin
नई दिल्ली। अलीपुर थाना पुलिस ने इलाके में स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे कैसीनो का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे सरगना समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सरगना पूंठकला निवासी हरविंदर सोलंकी दिल्ली नगर निगम निगम के एक स्कूल में फिजिकल एजुकेशन का शिक्षक था और नौकरी छोड़कर दो साल से विभिन्न इलाकों में जुए का अड्डा चला रहा था। पुलिस ने मौके से दांव पर लगे 1.67 लाख रुपये के अलावा, 75 लाख कीमत के प्लास्टिक के सिक्के, पोकर टोकन, चिप्स और ताश बरामद की है।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अलीपुर थाना पुलिस को शनिवार रात पल्ला-बख्तावरपुर रोड पर स्थित रीतिका फार्म हाउस में कैसीनो चलाए जाने की जानकारी मिली। निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर फार्म हाउस पर छापा मारा। फार्म हाउस में बने एक हॉल में 16 लोग मौजूद थे, जो कैसीनो की तरह के टेबल पर ताश व टोकन के साथ दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। वह पैसे की जगह प्लास्टिक टोकन का इस्तेमाल कर रहे थे। टोकन के बीच में ही पैसे भी रखे थे। पास ही एक रजिस्टर रखा था, जिस पर लगाए जा रहे दाव का विवरण लिखा जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने वहां मौजूद 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपी दिल्ली के विभिन्न इलाकोें रोहिणी, पंजाबी बाग, समयपुर बादली, सुभाष नगर, कमला नगर, पीतमपुरा, बुध विहार और सोनीपत के रहने वाले हैं। जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि फार्म हाउस का मालिक दीपक कुमार है। पुलिस गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed