फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   case of suicide has come to light on Delhi's DND flyover

DND Flyover Suicide: बाइक सवार ने पुल से यमुना नदी में कूदकर दी जान, नहीं पता वजह; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Jun 2023 07:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 14 Jun 2023 07:04 PM IST
सार

डीएनडी फ्लाईओवर पर एक शख्स ने यमुना नदी में छलांग लगा दी है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
case of suicide has come to light on Delhi's DND flyover
यमुना नदी में युवक ने लगाई छलांग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर पर आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स पुल से यमुना नदी में कूद गया। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आज दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन में डीएनडी फ्लाईओवर से यमुना नदी में एक शख्स के छलांग लगाने की सूचना मिली। 

विज्ञापन

पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली, तुरंत इंवेस्टिगेशन ऑफिस घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पुल पर DL 9S BP 6693 नंबर की मोटरसाइकिल मिली। यह बाइक राजू कुमार पिता भागनारायण के नाम पर रजिस्टर्ड है। जो द्वारका के भारत नगर ककरोला का रहने वाला है। पुलिस को कॉल करने वाले आरिफ ने बताया कि वह नदी में मछली पकड़ रहा था। तभी एक शख्स ने डीएनडी फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी से एक अज्ञात शख्स की बॉडी को रिकवर किया गया है और डेड बॉडी के पास से कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। द्वारका सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के बीट स्टाफ हेड कंस्टेबल राकेश मीना ने बताया कि जिस नाम पर गाड़ी रजिस्टर्ड है, उसका पता अभी तक नहीं लगा है। फिलहाल, पुलिस ने 174 सीआरपीसी की धारा के तहत जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि दोपहर पौने दो बजे यमुना नदी में एक शख्स के कूदने की सूचना मिली थी। जहां फ्लाईओवर पर एक बाइक खड़ी मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जिस पते पर बाइक नंबर दर्ज है वहां भी छानबीन करने पहुंचे, लेकिन किसी ने पहचानने से मना कर दिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed