{"_id":"6347482976c9b91173710d87","slug":"case-against-delhi-forest-officers-in-223-crore-fd-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"FD scam: 223 करोड़ के एफडी घोटाले में दिल्ली के वन अफसरों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FD scam: 223 करोड़ के एफडी घोटाले में दिल्ली के वन अफसरों पर केस
Thu, 13 Oct 2022 04:35 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 13 Oct 2022 04:35 AM IST
सार
सभी पर आपराधिक साजिश, जालसाजी, विश्वासघात व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीबीआई ने बुधवार को 223 करोड़ रुपये के सावधि जमा (एफडी) घोटाले में दिल्ली सरकार के वन विभाग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ अधिकारी एलए खान के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। सभी पर आपराधिक साजिश, जालसाजी, विश्वासघात व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
आरोप है कि वन एवं वन्यजीव विभाग ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड फंड के नाम से सावधि जमा रसीद (एफडीआर) के तहत बैंक की पहाड़गंज शाखा में 223 करोड़ रुपये का अधिशेष जमा किया था। यह राशि तत्कालीन शाखा प्रबंधक खान ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के नाम पर कथित फर्जी खाते में स्थानांतरित की थी।
विज्ञापन
जांच में फर्जी एफडीआर का खुलासा
जांच में पाया गया कि वन विभाग के जाली पत्र के आधार पर धन का स्थानांतरण हुआ। शाखा प्रबंधक खान ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड फंड के नाम पर फर्जी एफडीआर जारी की।
विज्ञापन