{"_id":"612ce6698ebc3e0b145af1fb","slug":"cartridge-found-from-passenger-s-bag-at-airport-ashram-news-noi601809219","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला कारतूस, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला कारतूस, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज
Tue, 31 Aug 2021 01:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:29 AM IST
सार
अधिकारियों के मुताबिक यात्री की पहचान रामपुर यूपी निवासी शफीक अहमद के रूप में हुई है। वह लखनऊ जाने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
IGI Delhi
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के बैग से छह कारतूस मिले। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने उसको एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक यात्री की पहचान रामपुर यूपी निवासी शफीक अहमद के रूप में हुई है। वह लखनऊ जाने के लिए पहुंचा था। एक्सरे मशीन में तलाशी के दौरान बैग में कारतूस जैसी चीज दिखी। सीआईएसएफ के जवानों ने तलाशी ली तो छह कारतूस मिले। जवानों ने यात्री को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में शफीक अहमद ने बताया कि उसके पास रिवाल्वर का लाइसेंस है। उसने पुलिस को लाइसेंस की फोटो कॉपी दिखाई। जिसकी जांच में पता चला कि लाइसेंस उत्तर प्रदेश में ही वैध है।
विज्ञापन