{"_id":"60f58ff48ebc3e6d856f8d65","slug":"car-got-stuck-after-road-caved-in-dwarka-of-delhi-due-to-incessant-rain-in-national-capital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बरसी आफत: द्वारका में देखते ही देखते सड़क में समा गई कार, देखने वाले भी हुए सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बरसी आफत: द्वारका में देखते ही देखते सड़क में समा गई कार, देखने वाले भी हुए सन्न
Mon, 19 Jul 2021 11:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:18 PM IST
सार
नरेला इलाके में लामपुर अंडरपास पर हरियाणा रोडवेज की एक बस आधे से ज्यादा डूब गई। हालांकि, वक्त रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
बारिश के बाद धंसी सड़क, गड्ढे में समा गई कार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली तेज बारिश ने आफत खड़ी कर दी। जगह-जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों का पसीना निकाला। सोमवार तड़के से होने वाली बारिश से दिल्ली की ज्यादातर सड़कें व अंडरपास जलमग्न हो गए। प्रह्लादपुर, आईटीओ, रिंग रोड समेत प्रमुख सड़कें लबालब रहीं।
वहीं, बारिश के दौरान द्वारका सेक्टर 18 इलाके के अतुल्य चौक के पास सड़क धंसने से एक आई 10 कार गड्ढे में गिर गई। समय रहते कार चला रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही को लोगों ने बाहर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया।दिल्ली पुलिस के अनुसार, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस का सिपाही अश्वनी सोमवार दोपहर में अतुल्य चौक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क धंस गई और उसकी उसमें समा गई। कार का इंजन और अगला पहिला मिट्टी में धंस गया और पीछे का कुछ हिस्सा सड़क के बाहर दिख रहा था।
विज्ञापन
वहां पहुंचे लोगों ने कार के पिछले शीशे को तोड़कर सिपाही को बाहर निकाला। वहीं, पुलिस ने बाद में क्रेन मंगाकर कार को गड्ढे से बाहर निकला।
वहीं दूसरी तरफ आज ही पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में डूबने से युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान दिल्ली के जैतपुर निवासी रवि चौटाला के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। सोमवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे युवक के डूबने की सूचना पुलिस को मिली थी। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें बीती रात से हो रही बारिश के बाद पुल प्रह्लादपुर अंडरपास के नीचे 5 से 6 फीट पानी भर गया है इसी जलभराव में डूबने से युवक की मौत हुई है।

बता दें कि सोमवार दिन में करीब 150 जगहों पर जलभराव और करीब 65 जगहों पर जाम लगा। वहीं, करीब बीस पेड़ भी जमींदोज हो गए। राजधानी में बारिश के दौरान अधिकतर सड़कों एवं गलियों के साथ-साथ कई अंडरपास में पानी नहीं निकल पाया और उनमें पानी का स्तर निरंतर बढ़ता गया। नरेला इलाके में लामपुर अंडरपास पर हरियाणा रोडवेज की एक बस आधे से ज्यादा डूब गई। हालांकि, वक्त रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया था।
इन जगहों पर भरा बारिश पानी
प्रह्लादपुर अंडरपास, आईटीओ, रिंगरोड, जखीरा रेलवे अंडरपास, नरेला स्थित लामपुर रेलवे अंडरपास, मुंडका रेलवे अंडरपास, रिंग रोड पर मिलेनियम पार्क के पास, सराय काले खां, धौला कुआं, लक्ष्मी नगर में विकास मार्ग, आजादपुर, विकासपुरी, लामपुर रेलवे अंडरपास, सदर बाजार, प्रताप मार्केट, किराड़ी, कंझावला मुख्य रोड, मुबारिकपुर गांव, टिकरी कलां गांव, नरेला में डीएसआईआईडीसी की मार्केट, नजफगढ़ समेत दिल्ली की ज्यादातर सड़कें व अंडरपास।