फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   candle march

मृतका को न्याय दिलाने के लिए लोग एकजुट, कैंडल मार्च निकाला

Mon, 02 Dec 2019 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
candle march
नई दिल्ली। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना से गुस्साए लोगों ने रविवार को जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गैर-सरकारी संगठन भी शामिल हुए। दोपहर से लेकर शाम तक मृतका को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली की आवाज उठती रही। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इसके साथ ही दिल्ली के अन्य इलाकों में भी लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतका के लिए न्याय की मांग की।
विज्ञापन

इस दर्दनाक घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों ने आरोपियों को देखते ही गोली मारने के आदेश देने की मांग की। इस बीच महिलाओं ने भारी संख्या में पहुंचकर मृतका को न्याय दिलाने के लिए शनिवार को अकेली सड़क पर उतरी अनु दूबे के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने पहले कैंडल जलाकर मृतका को श्रृद्धांजलि अर्पित की और फिर जंतर मंतर पर मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि अपने देश में ही जब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो उन्हें कहां सुरक्षित माहौल मिलेगा।
विज्ञापन

इस बीच गैर-सरकारी संगठन ‘स्वाभिमान देश का’ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिधूड़ी ने भी अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश में बेटियों को न्याय दिलाने के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे और सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर संगम विहार आरडब्ल्यूए द्वारा भी शनि बाजार चौक (रतिया मार्ग) से हमदर्द बस स्टैंड तक कैंडल मार्च निकालकर मृतका को श्रृद्धांजलि दी गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने प्रदर्शन की अगुवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed