फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Candidate has to give certificate if the subject not match with the list of DU

पेपर का टाइटल डीयू की विषय सूची से अलग होने पर देना होगा प्रमाणपत्र

Wed, 24 Jun 2020 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Candidate has to give certificate if  the subject not match with the list of DU
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए किसी पेपर का शीर्षक डीयू की विषय सूची ए और बी से मेल नहीं खाने पर छात्रों को एक प्रमाण पत्र देना होगा। इस प्रमाण पत्र पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। छात्र को यह प्रमाणित करना होगा कि जो पेपर उसने बारहवीं में पढ़ा है उसकी सामग्री एनसीईआरटी के बारहवीं के पाठ्यक्रम के समकक्ष है। यह नियम सीबीएसई के अलावा अन्य बोर्ड के छात्रों पर लागू होगा।
विज्ञापन

अन्य बोर्ड के छात्रों को इस प्रमाण पत्र के साथ अपने पढ़े हुए विषय के पाठ्यक्रम की कॉपी भी लगानी होगी। छात्रों को इसे भी अपने स्कूल प्रिंसिपल से प्रमाणित कराना होगा। ऐसे मामलों पर दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन फैसला लेगा और उसका निर्णय अंतिम होगा जिसे छात्र को मानना पड़ेगा। दरअसल अन्य बोर्ड में कई ऐसे पेपर होते हैं जिनका टाइटल डीयू की सूची ए और बी में नहीं होता लेकिन पाठ्यक्रम एनसीईआरटी के समान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed