फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Call center busted for giving job four arrested mobile sim card and cash recovered

दिल्ली: नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, मोबाइल-सिमकार्ड व नकद बरामद

Tue, 26 Oct 2021 09:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 26 Oct 2021 09:46 PM IST
सार

बेरोजगारों से फोन पर साक्षात्कार किया जाता है और फिर रजिस्ट्रेशन सहित अन्य मदों में हजारों रुपये की ठगी की जाती है। पैसे मिलने के बाद आरोपी पीड़ित का फोन उठाना बंद कर देते हैं।

विज्ञापन
Call center busted for giving job four arrested mobile sim card and cash recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने सेंटर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक लाख रुपये, 32 मोबाइल फोन, 70 सिम कार्ड, 28 डेबिट कार्ड, दो सीपीयू, एक प्रिंटर, दो एटीएम स्वाइप मशीन, चार चेक बुक बरामद किया है। आरोपी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम देते थे।

विज्ञापन

 
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली कि ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर टाटा मोटर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है। बेरोजगारों से फोन पर साक्षात्कार किया जाता है और फिर रजिस्ट्रेशन सहित अन्य मदों में हजारों रुपये की ठगी की जाती है। पैसे मिलने के बाद आरोपी पीड़ित का फोन उठाना बंद कर देते हैं। पुलिस ने ठगी और फर्जीवाडा का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आदर्श नगर के मूलचंद कालोनी में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस टीम ने सोमवार को आदर्श नगर में छापा मारा। वहां चार आरोपी कॉल सेंटर चला रहे थे। पुलिस ने यहां से जहांगीरपुरी निवासी प्रवीण गर्ग, बुराड़ी निवासी सुनील चौहान, विकास और किराड़ी निवासी विपिन को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी 20 महिला टेली कॉलर को काम पर रखकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन भी देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed