फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Business worth more than five thousand crore rupees in Delhi on Dhanteras

Delhi News: धनतेरस पर दिल्ली में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार

Fri, 10 Nov 2023 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Business worth more than five thousand crore rupees in Delhi on Dhanteras
सोना, चांदी, वाहन, रसोई उपकरण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान व झाड़ू की खरीदारी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। धनतेरस पर राजधानी में पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार हुआ। धनतेरस के मद्देनजर तमाम बाजार ग्राहकों से पटे हुए थे। उन्होंने जमकर सोना, चांदी, वाहन, रसोई उपकरण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान एवं झाड़ू की खरीदारी की।
चांदनी चौक, दरीबा कलां, मालीवाड़ा, सदर बाजार, नया बाजार में भारी खरीदारी हुई। वहीं कमला नगर, अशोक विहार, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, पीतमपुरा, रोहिणी, राजौरी गार्डन, द्वारका, जनकपुरी, साउथ एक्सटेंशन, खान मार्केट, मालवीय नगर, सरोजिनी नगर, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, यूसुफ सराय, वसंत कुंज, मुनिरका, लाजपत नगर, कालकाजी, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर, जगतपुरी, शाहदरा, तिलक नगर सहित विभिन्न बाजारों में खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

सभी बाजारों में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सबसे अधिक भीड़ पुरानी दिल्ली व मध्य दिल्ली के बाजारों में देखने को मिली। लोगों ने यहां विशेषकर सोना-चांदी खरीदा। इसके अलावा कपड़े, साज सजावट, क्रॉकरी, गिफ्ट, मिष्ठान भंडार आदि की भी खरीदारी की। वहीं लोगों ने गणेश, लक्ष्मी, कुबेर की मूर्ति व चित्र खरीदे। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि धनतेरस के दिन वाहन, सोने चांदी के जेवर, बर्तन, रसोई के उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं सहित झाड़ू खरीदने को भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डसमीथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली में सोने-चांदी एवं अन्य वस्तुओं का लगभग पांच हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। जहां सोने का सामान लगभग दो हजार करोड़ का बिका, वहीं चांदी का व्यापार भी लगभग एक हजार करोड़ का हुआ। पिछले वर्ष धनतेरस की तुलना में इस वर्ष कुछ अधिक व्यापार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed