{"_id":"614cda8a8ebc3e02606de147","slug":"bullet-accident-of-school-going-students-four-injured-ashram-news-noi6063961180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रहे छात्रों की बुलेट दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रहे छात्रों की बुलेट दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जा चार छात्रों की बुलेट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों को ज्यादा चोटें लगी है। चारों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य दो को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, घायल छात्रों की पहचान अरमान, संजय, रवि और जावेद के रूप में हुई है। सभी छात्र बेलदारी कॉलोनी बख्तावरपुर गांव के रहने वाले हैं। सभी नाबालिग हैं और अलीपुर स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि संजय अपनी बुलेट से स्कूल जाता है। वह बृहस्पतिवार सुबह अपनी बुलेट पर रवि और जावेद को लेकर निकला। रास्ते में अरमान को पैदल स्कूल जाते देख उसे भी बैठा लिया। किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
हाईवे पर आने के बाद एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनके बुलेट को ओवरटेक किया। इसी दौरान बुलेट अनियंत्रित होकर गिर गई। रफ्तार तेज होने की वजह से सभी सड़क पर घसीटते चले गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि रवि और जावेद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।