{"_id":"61a215d95e26af37a36a6d4b","slug":"budaun-tractor-hits-mother-and-her-three-kids-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: मां के साथ जा रहे तीन बच्चों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: मां के साथ जा रहे तीन बच्चों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत
Sat, 27 Nov 2021 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 27 Nov 2021 04:56 PM IST
सार
ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। ग्रामीणों ने ककराला-रमजानपुर संपर्क मार्ग पर जाम लगाकर ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मुश्किल से जाम खुलवाया।
विज्ञापन
बदायूं दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र के बेहटा डंबर नगर में रुबीना नाम की महिला के साथ तीन बच्चे फैजान, अफजाल व हसनैन शनिवार सुबह किराने की दुकान से चीनी लेकर लौट रहे थे। पीछे से आए ट्रैक्टर ने चारों को टक्कर मार दी। इससे सात वर्षीय हसनैन की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
बाकी तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। ग्रामीणों ने ककराला-रमजानपुर संपर्क मार्ग पर जाम लगाकर ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मुश्किल से जाम खुलवाया।
विज्ञापन