{"_id":"68bf0ef4c8f30388990c8b0a","slug":"brother-in-law-and-sister-in-law-arrested-for-selling-stolen-mobile-phones-in-nepal-and-bangladesh-ashram-news-c-340-1-del1004-104071-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: चोरी के मोबाइल नेपाल-बांग्लादेश बेचने वाले जीजा साली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: चोरी के मोबाइल नेपाल-बांग्लादेश बेचने वाले जीजा साली गिरफ्तार
विज्ञापन
500 से ज्यादा मोबाइल भेज चुके हैं आरोपी, 82 मोबाइल बरामद, एक ही परिवार से जुड़े रिश्तेदार चला रहे थे गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की नेबसराय थाना पुलिस ने चोरी व झपटमारी के मोबाइल फोन को नेपाल व बांग्लादेश तस्करी करने वाले जीजा फैयाज और साली शहनाज उर्फ नजमा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 82 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने खुलासा किया है कि एक ही परिवार और रिश्तेदार मिलकर गिरोह को तीन साल से ज्यादा समय से चला रहे हैं। 500 से ज्यादा मोबाइल फोन वह बेच चुके हैं।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने अजय नाम के युवक को पकड़ा। अजय ने खुलासा किया कि उसका सिम/मोबाइल गांधी नगर निवासी फैयाज इस्तेमाल कर रहा था। जांच में एसआई नीरज सैनी ने गांधी नगर में घेराबंदी कर फैयाज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के 25 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
आरोपी फैयाज ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साढूं मुस्ताक उर्फ बंटी और साली शहनाज उर्फ नजमा के साथ मिलकर चोरी के मोबाइल फोन थोक में खरीदता था। इसके बाद पुलिस टीम ने शहनाज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बंटी फरार होने में कामयाब हो गया। 57 मोबाइल फोन से भरे दो बैग पुलिसद ने बरामद किए। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने मोबाइल चोरी के 16 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बंटी चोरी व झपटमारी के मोबाइल फोन जेबतराशों व झपटमारों से थोक में खरीदता। इसके बाद इनके फैयाज को दे देता था। फैयाज व नजमा इनका पार्सल तैयार कर बंटी को दे देते थे। बंटी नेपाल व बांग्लादेश भिजवाता था।