फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Broken drain due to overflow in Dichaun Kalan, water filled in reservoir, drinking water supply stalled

दिचाऊं कलां में ओवरफ्लो होने से टूटा नाला, जलाशय में भरा पानी, पेयजल आपूर्ति ठप

Tue, 14 Sep 2021 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Broken drain due to overflow in Dichaun Kalan, water filled in reservoir, drinking water supply stalled
दिचाऊं कलां में दिल्ली जल बोर्ड के जलाशय में भरा पानी। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। राजधानी में पिछले दो सप्ताह रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस कारण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बाद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के नाले भी ओवरफ्लो ही नहीं, बल्कि टूट गए हैं। बारिश का पानी ज्यादा आने के कारण नजफगढ़ स्थित दिचाऊं कलां का नाला ओवरफ्लो होने के बाद टूट गया है। इस नाले के पानी से दिल्ली जल बोर्ड का दिचाऊं कलां स्थित जलाशय भी भर गया है। इस कारण इलाके के कई गांवों और कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है, जबकि निरंतर बारिश होने पर इन इलाकों की गलियां जलमग्न हैं।
विज्ञापन

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, दिचाऊं कलां स्थित नाला कई दिन पहले ओवरफ्लो हो गया था। इस नाले का पानी जलाशय के आसपास जमा होने लगा था, लेकिन नाला सोमवार देर शाम को टूट गया। इस कारण नाले का पानी जलाशय में भर गया। दरअसल, पानी के दबाव में जलाशय की दीवार भी टूट गई। इस कारण जलाशय से पेयजल आपूर्ति करने वाली पंपसेेट भी डूब चुके हैं। इससे पेयजल आपूर्ति होनी बंद हो गई है। यह जलाशय 20 सितंबर तक बंद रहने की संभावना है। दिल्ली जल बोर्ड इस जलाशय से दिचाऊं कलां, झाड़ौदा कलां, सुरखपुर, मितराऊं, कैर गांव के अलावा गोपाल नगर, गोपाल नगर एक्सटेंशन, लोकेश पार्क, शिव एंक्लेव, हीरा पार्क, नजफगढ़ पार्क, निर्मल विहार, गुप्ता मार्केट, अग्रवाल कॉलोनी, एकता विहार, कृष्णा विहार, श्री कृष्ण कॉलोनी, आराधना एंक्लेव, बाबा हरिदास नगर, बाबा हरिदास कॉलोनी, सैनिक एंक्लेव, नवीन पैलेस, विनोभा एंक्लेव व एक्सटेंशन, सूर्य कुंज, सरस्वती कुंज कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति करता है। इस कारण इन इलाकों में सोमवार देर शाम से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। लिहाजा इन इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। इन इलाकों के लोग मंगलवार को दूसरे इलाकों से पानी लाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

उधर, जल बोर्ड जलाशय को चालू करने में जुट गया है। जलाशय के अंदर घुसे पानी को निकाला जा रहा है। इसके बाद यहां दूसरे पंपसेट लगाए जाएंगे, क्योंकि पानी में डूबे पंपसेट दुरुस्त किए बिना चालू नहीं किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed