दिल्ली में अपराध की एक और वारदात: नशे में हुई धक्का-मुक्की, तीन पर चाकू से अटैक; एक की मौत
सनलाइट कॉलोनी में एक लड़के ने तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया और एक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली सी बात पर धक्का मुक्की से विवाद बढ़ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनलाइट कॉलोनी इलाके में एक 18 वर्ष के लड़के ने बहुत ही ज्यादा शराब पी रखी थी। नशे में उसकी उसके 14 वर्षीय नाबालिग दोस्त से मामूली बात पर बहस हो गई। इस बहस में 18 वर्ष युवक हर्ष इतना हिंसक हो गया कि उसने चाकू निकालकर सभी को मारना शुरू कर दिया।
युवक ने नशे में तीन को ताबड़तोड़ चाकू मारे, एक की मौत
उसने नाबालिग दोस्त के भाई विकास के दो दोस्त साजिद और मयंक को कई चाकू मार दिए। इसके अलावा वहां से गुजर रहे साहिल उर्फ अली हुसैन को भी चाकू मार दिए। अस्पताल में साजिद की मौत हो गई। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के वक्त पुलिस इलाके में कर रही थी गश्त
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार सनलाइट कॉलोनी थाने में तैनात एएसएस रामोतार, पीएसआई प्रशांत और हवलदार सुनील मंगलवार की रात इलाके में गश्त कर रहे थे। रात करीब 11.15 बजे जब वह मच्छी मार्केट, आशा स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक लड़का अपने दाहिने हाथ में चाकू लिए हुए था। वह वहां पर मौजूद अन्य लड़कों को चाकू मारकर घायल कर रहा था। एएसआई रामोतार, पीएसआई प्रशांत और हवलदार सुनील ने अपनी जान की परवाह किए बिना आरोपी एस-81/156, आईजी कैंप, सनलाइट कॉलोनी, निवासी हर्ष पुत्र राजाराम को पकड़ लिया। इस चाकूबाजी में हर्ष भी घायल हो गया।
पुलिस न आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
घायल साजिद और मयंक को एम्म के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान संगम विहार निवासी साजिद (22) पुत्र इस्माइल की मौत हो गई। सरायकालेखां निवासी मयंक (22) का इलाज चल रहा है। मामले की जांच इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार और एसआई अमित सोलंक को सौंपी गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद हर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
ठीक से बात नहीं करने पर चाकू चलाना किया शुरू
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय हर्ष ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। उसका 14 वर्षीय दोस्त पास में खड़ा था। इन दोनों में बहस हो गई। पास में नाबालिग दोस्त का भाई विकास और उसके दोस्त साजिद और मयंक खड़े थे।
मामूली सी बात पर हुई धक्का मुक्की
हर्ष ने विकास को बोला कि उसका भाई उससे ठीक से बात नहीं करता। इस बात पर हर्ष और विकास के बीच धक्कामुक्की हो गई। इस धक्कामुक्की में हर्ष ने चाकू निकाल कर सभी को मारना शुरू कर दिया। उसने साजिद, मयंक और वहां से गुजर रहे साहिल उर्फ अली हुसैन को कई चाकू मार दिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हर्ष को इतना होश नहीं था कि वह क्या कर रहा है।