फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   boy attack by knife on his uncle in one sided love

दिल्ली : एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने फूफा को मारा चाकू, हालत नाजुक

Sun, 24 May 2020 09:35 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 May 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
boy attack by knife on his uncle in one sided love
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

भारत नगर इलाके में एक युवक ने अपने फूफा के पेट में चाकू घोंप दिया। आरोपी फूफा की भांजी से एकतरफा प्यार करता था। वह उसे मैसेज और कॉल कर परेशान कर रहा था। बुआ के बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू लेकर उनके पूरे परिवार पर हमला करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इसी दौरान फूफा के पेट में चाकू लग गया। गंभीर हालत में फूफा राजू (45) को नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग रेफर कर दिया गया। भारत नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी तरुण (20) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस को दिए बयान में राजू के बेटे विजय ने बताया कि वह परिवार के साथ जेजे कॉलोनी, वजीरपुर में रहता है। आरोपी तरुण उसके सगे मामा का बेटा है और उनके घर के पास ही रहता है। करीब दो साल पहले विजय का परिवार आगरा एक शादी समारोह में गया था। वहां तरुण का परिवार और विजय की बुआ का परिवार भी आया था। वहां तरुण ने विजय की बुआ की बेटी को देखा और उससे एकतरफा प्यार करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुआ की बेटी को करता था परेशान

आरोप है कि तरुण व्हाट्स एप पर मैसेज तो कभी कॉल कर पीड़ित विजय की बुआ की बेटी को परेशान करता था। शुक्रवार रात विजय ने जब तरुण से इस बारे में बात की तो दोनों में झगड़ा हो गया।

इसके कुछ देर बाद ही आरोपी चाकू लेकर विजय के घर पहुंच गया। वहां तरुण के फूफा ने उससे चाकू छीनने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को वजीरपुर इलाके से दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed