{"_id":"61c3099254dac90c702c605d","slug":"blast-in-cng-cylinder-of-dtc-low-floor-bus-in-burari-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हादसे का शिकार हुई डीटीसी की बस, धमाका होने से तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हादसे का शिकार हुई डीटीसी की बस, धमाका होने से तीन लोग घायल
Wed, 22 Dec 2021 04:48 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 Dec 2021 04:48 PM IST
सार
बुराड़ी में डीटीसी की बस हादसे का शिकार हुई है। सीएनजी सिलेंडर में धमाका होने से तीन लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर, डीटीसी बस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित नत्थूपुरा इलाके में बुधवार सुबह सीएनजी सिलिंडर जांच केंद्र पर हुए हादसे में तीन युवक झुलस गए। केंद्र पर डीटीसी बस के सिलिंडर की जांच की जा रही थी। तीनों युवक बस की छत पर लगे सिलिंडर को नीचे उतार रहे थे। सिलिंडर खोलते समय अचानक एक सिलिंड में आग लग गई। हादसे में गौरव (20) अरुण उर्फ अन्नू (29) और मोनू (20) झुलस गए। तीनों को नजदीकी बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनों को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुराड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बस में आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक बुराड़ी इलाके के नत्थूपुरा स्थित प्रदीप विहार में सीएनजी सिलिंडर टेस्टिंग सेंटर है। यहां पर डीटीसी की बसों की जांच भी होती है। सुबह करीब 11.17 बजे बस के सिलिंडर की जांच जारी थी। सेंटर पर काम करने वाले तीनों युवक मोनू, गौरव और अन्नू डीटीसी की हरी बस पर चढ़े थे। सिलिंडर खोलने के दौरान अचानक एक धमाके के साथ बस की छत पर आग लग गई। मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया।
विज्ञापन
इसके बाद आग बुझाने वाले सिलिंडर से आग पर काबू पाने के प्रयास किए। मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद एक गाड़ी मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को पीसीआर की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया। माना जा रहा है कि सीएनजी सिलिंडर पर लगे वॉल के लीक होने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन