फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bjp seals liquor shop in front of temple in motinagar

दिल्ली: मोतीनगर में मंदिर के सामने खुले शराब की दुकान को भाजपा ने किया सील

Sun, 06 Feb 2022 06:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Feb 2022 06:59 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दो दिनों पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने द्वारा की गई वर्चुअल रैली जिससे एक करोड़ से अधिक लोग जुड़े, उनसे वायदा किया था कि दिल्ली में खोले जाने वाली ऐसे शराब की दुकान जो मास्टर प्लान और निगम के नियमों के विरुद्ध हों और साथ ही रिहायशी इलाकों में खोले गए हो या मंदिर-विद्यालय के बगल में खोले गए हों उसे तुरंत प्रभाव से सील करेंगे। 
 

विज्ञापन
bjp seals liquor shop in front of temple in motinagar
भाजपा ने सील की शराब दुकान - फोटो : Twitter/@BJP4Delhi

विस्तार

नई आबकारी नीति का विरोध अब भाजपा दुकानों को सील करके कर रही है। रविवार को मोतीनगर इलाके में खुले एक शराब के दुकान को भाजपा ने सील किया। तर्क दिया कि मंदिर के सामने शराब की दुकान खोली गई थी। भाजपा ने इस मौके पर दिल्ली सरकार मांग की कि अपने फायदे और शराब माफियाओं के फायदे के लिए जो शराब के ठेके खोल रहा है उसे तुरंत बंद करें।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दो दिनों पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने द्वारा की गई वर्चुअल रैली जिससे एक करोड़ से अधिक लोग जुड़े, उनसे वायदा किया था कि दिल्ली में खोले जाने वाली ऐसे शराब की दुकान जो मास्टर प्लान और निगम के नियमों के विरुद्ध हों और साथ ही रिहायशी इलाकों में खोले गए हो या मंदिर-विद्यालय के बगल में खोले गए हों उसे तुरंत प्रभाव से सील करेंगे। 
विज्ञापन


वादे के मुताबिक मोतीनगर में एक मंदिर के ठीक सामने स्थित शराब की दुकान सील किया गया। आदेश गुप्ता ने कहा कि 7 साल पहले अपनी ही लिखित स्वराज पुस्तिका में जो बात अरविंद केजरीवाल ने लिखी थी वे उसे पूरी तरह से भूल गए हैं। केजरीवाल स्वयं कहते थे कि जब कोई नया शराब का ठेका खुलता है तो उसमें नेता से लेकर अफसर तक करोड़ों रुपये का घोटाला करते हैं। केजरीवाल दिल्ली की जनता को खुद बताए कि उन्होंने 850 शराब की दुकान खोलने के लिए कितने रुपये का घोटाला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को शराब के मामले में जंगलराज बना दिया है। लेकिन भाजपा इस जंगलराज से दिल्लीवालों को मुक्ती दिलाएंगे। खुद के स्वार्थ में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस समय दिल्ली के युवाओं के भविष्य से कोई मतलब नहीं है, महिलाओं की सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं है और तो और राजस्व के बहाने अपनी जेब भरने वाले केजरीवाल इस समय शराब माफियाओं के चंगुल में पूरी तरह से ग्रसित हैं। प्रदर्शन में महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, वीरेन्द्र बब्बर, अनुजा कपूर, खेमचंद शर्मा समेत करोल बाग जिले के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed