फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP's demonstration against indecent statements on the people of Uttarakhand

उत्तराखंड के लोगों पर अभद्र बयानबाजी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Mon, 19 Jul 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP's demonstration against indecent statements on the people of Uttarakhand
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर उत्तराखंड के लोगों पर अभद्र बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि देश के सैनिकों के लिए आपत्तिजनक बातें करना बेहद शर्मनाक है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित ‘आप’ के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता उमा सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग की। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखंड की धरती ‘वीरों की धरती’ कहलाती है क्योंकि यहां हर घर में सैनिक हैं। ऐसी पावन धरती का आम आदमी पार्टी लगातार अपमान कर रही है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जिस तरह से सैनिकों के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग कर उनका अपमान किया है, यह सबसे ज्यादा आपत्तिजनक और खेदजनक है। भट्ट ने कहा कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग करते हैं कि ‘आप’ प्रवक्ता उमा सिसोदिया को तुरंत पार्टी से निकाला जाए वरना वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

‘उत्तराखंड के लोग कभी माफ नहीं करेंगे’
भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि केजरीवाल पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के नाम पर भारत रत्न की बात कर रहे हैं जो सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रवि नेगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने जिन शब्दों का प्रयोग देवभूमि उत्तराखंड के लोगों के लिए किया है, उन्हें उत्तराखंड के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। पर्वतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की इस ओछी हरकत ने सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के उन सभी वीर जवानों का हौसला तोड़ा है जो अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी रक्षा करते हैं। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि आम आदमी पार्टी देवभूमि के लोगों का अपमान करना बंद करे। प्रदेश भाजपा पदाधिकारी हरिहर रघुवंशी ने भी ट्वीट कर कहा कि अन्ना हजारे का राजनीतिक इस्तेमाल करके उनके सिद्धांतों का खून करने वाले मुख्यमंत्री अब भारत रत्न और महापुरुषों पर राजनीति करके उनका अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed