फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP RSS providing oxygen to corona patient aap ministers and MLAs are involved in black marketing said adesh gupta

आदेश गुप्ता का आरोप : भाजपा-आरएसएस लोगों को सांस में देने में जुटी, आप के मंत्री-विधायक कालाबाजारी में

Sun, 09 May 2021 05:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 09 May 2021 05:52 PM IST
सार

आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना के कहर से दिल्ली के लोग सांस के लिए हांफ रहे हैं। भाजपा, आरएसएस और अन्य संगठन लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन, दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी और जमाखोरी में शामिल हैं।

विज्ञापन
BJP RSS providing oxygen to corona patient aap ministers and MLAs are involved in black marketing said adesh gupta
आदेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर से लोग सांसों की संकट से जूझ रहे हैं। बेडों की कमी से मरीजों की जान जा रही है। लेकिन इस विपदा में भी राजनीतिक पार्टियों का आरोप-प्रत्यारोप जारी है। दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना के कहर से दिल्ली के लोग सांस के लिए हांफ रहे हैं। भाजपा, आरएसएस और अन्य संगठन लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन, दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी और जमाखोरी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट के लिए दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है। 
विज्ञापन

 

वहीं इससे पहले भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी केजरीवाल सरकार की कोरोना से निपटने की नीतियों पर सवाल खडे किए थे। उन्होंने कहा था कि पिछले एक साल में दिल्ली सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कुछ किया ही नहीं सिवाय झूठे वादे के। इसका खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है। 


 

उधर, केजरीवाल सरकार ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार को दोषी ठहराती रही है। दिल्ली सरकार का कहना है कि केंद्र हमारे कोटे का ऑक्सीजन नहीं दे रही है। जिसके चलते मरीजों की जान जा रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना टीका निर्यात पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि भारत सरकार ने पिछले तीन महीनों में 93 देशों को कोविड टीके भेजे हैं। सरकार ने उन्हें 6.5 करोड़ खुराकें दी हैं। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि केवल हमने दूसरों को टीके दिए वो भी तब जब हमारे खुद के लोग मर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या विदेशों को वैक्सीन का निर्यात करना केवल केंद्र सरकार की छवि सुधारने के लिए था या कुछ अन्य देशों से वाहवाही सुनने के लए किया गया था? मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि टीकों का निर्यात करने से पहले देश में सभी का टीकाकरण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed