फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP MP Varun Gandhi's attack on Kangana: Should I call this thinking madness or sedition

पलटवार: कंगना के 'आजादी, नहीं भीख' वाले बयान पर भड़के वरुण गांधी, बोले- इस सोच को पागलपन कहूं या देशद्रोह

Thu, 11 Nov 2021 02:20 PM IST
अनुराग सक्सेना डिजिटल ब्यूरो/न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो/न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 11 Nov 2021 02:20 PM IST
सार

वरुण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें कंगना को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, 1947 में मिली आजादी नहीं भीख थी, और हमें आजादी 2014 में मिली।

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi's attack on Kangana: Should I call this thinking madness or sedition
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अभिनेत्री कंगना रनौत के उस बयान का कड़ा विरोध जताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि, 1947 में 'आजादी नहीं, भीख' मिली थी। वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कभी महात्मा गांधी के त्याग और तपस्या का अपमान किया जाता है, और कभी उनके हत्यारों को महिमामंडित किया जाता है। कंगना के बयान की तरफ इशारा करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि अब शहीद मंगल पांडे से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 'इसे पागलपन कहा जाए या देशद्रोह?'

विज्ञापन


वरुण गांधी ने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थीं। लाखों परिवार इस आंदोलन इस आजादी की लड़ाई में बर्बाद हो गए थे। लाखों बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। उन्होंने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि कंगना रनौत के बयान को केवल 'लापरवाही' से दिया गया बयान कह कर खारिज नहीं किया जा सकता। यह सीधे-सीधे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। यह सीधे तौर पर देशद्रोह का मामला है।
विज्ञापन


पीलीभीत सांसद ने कहा कि कंगना के बयान को देशद्रोही बयान न कहना उन आजादी के सिपाहियों के बलिदानों का अपमान होगा, जिन्होंने अपनी जिंदगी देश को आजाद कराने के लिए कुर्बान कर दिया, ताकि आज हम लोग स्वतंत्र रहें और आजादी की हवा में सांस ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, वरुण गांधी का यह बयान कंगना रनौत के उस बयान के बाद आया है जिसमें एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि देश को 'असली आजादी 1947 में नहीं मिली। वह आजादी नहीं, भीख थी।' उन्होंने कहा कि असली आजादी तो 2014 में मिली। अपने इस बयान के कारण कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

कंगना का यह बयान और उस पर भाजपा सांसद का विरोध इस मायने में और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है कि कंगना को दो ही दिन पहले पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि कंगना रनौत को पद्म पुरस्कार का सम्मान रखना चाहिए और कोई ऐसा विवादित बयान देने से बचना चाहिए जिससे इनकी गरिमा में कमी आती है।


यह कोई पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने विवादित बयान देकर अपने लिए परेशानी मोल ले ली है। इसके पहले भी वे विवादित बयान देकर सुर्खियों में रही हैं। ट्विटर ने उन्हें गलत बयानबाजी के कारण ब्लॉक भी कर दिया था। इधर भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार अपनी कड़े रुख के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। किसान आंदोलन पर किसानों का लगातार समर्थन कर, गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग कर और लखीमपुर हिंसा में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर वे लगातार जनहित के मुद्दे उठाते हुए सुर्खियों में बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed