फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders cursing to Congress on defeat in Delhi

भाजपा नेता पानी पीकर कोस रहे... दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने हरा दिया

Tue, 11 Feb 2020 06:26 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 11 Feb 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders cursing to Congress on defeat in Delhi
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 7 सीटें पाने की उम्मीद ने भाजपा नेताओं को खीझ से भर दिया है। वह अपनी खीझ अब कांग्रेस पार्टी पर उतार रहे हैं। भाजपा के नेताओं का कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस चुनाव ही नहीं लड़ी। आम आदमी पार्टी के सामने सरेंडर कर दिया। भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू भी सीधे भाजपा को कोसते नजर आए।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा की सीट भी बढ़ी और वोट प्रतिशत भी लेकिन कांग्रेस तो समर्पण कर गई। प्रकाश जावड़ेकर की टीम की एनालिसिस भी यही है। सभी का कहना है कि आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने थाली में सत्ता परोसकर दे दी है।
विज्ञापन


भाजपा के नेता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रवक्ता गौरव भाटिया, शहनवाज हुसैन सभी का एक सुर में कहना है कि कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर का कहना है कि मोदी जी का कांग्रेस मुक्त अभियान आगे बढ़ रहा है। दिल्ली में कांग्रेस उसी राह पर है। यहां उसकी हालत यूपी जैसी हो गई है। भाजपा नेता अजय अग्रवाल का कहना है कि कांग्रेस थोड़ा भी चुनाव लड़ती तो भाजपा की जीत तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त
भाजपा के प्रदेश कार्यालय के सूत्र की मानें तो 60 सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। उन्हें सम्मान बचाने लायक भी वोट नहीं मिले। परवेज हाशमी, मतीन अहमद, कृष्णा तीरथ, डा. अशोक कुमार वालिया, अरविंदर सिंह लवली जैसे नेता भी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। अलका लांबा भी चुनाव हार गईं।

भाजपा के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के अलावा बसपा का भी बुरा हाल रहा। उसके प्रत्याशियों को सैकड़ा में वोट मिले हैं। भाजपा के रणनीतिकारों का कहना है कि पूरा चुनाव केवल आम आदमी पार्टी और भाजपा ने लड़ा है।


भाजपा के आईटी सेल के सूत्र का कहना है कि वोट का प्रतिशत भी केवल भाजपा का बढ़ा है। हमें विधानसभा चुनाव में आठ प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं। इस चुनाव में 40 प्रतिशत मतदाताओं ने भाजपा में भरोसा जताया है। कांग्रेस को पांच प्रतिशत, आम आदमी पार्टी को एक प्रतिशत कम वोट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed