फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bjp executive body approves budget

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में पेश बजट को पास किया

Sun, 07 Feb 2021 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
bjp executive body approves budget
नई दिल्ली। दिल्ली के चारों ओर राजमार्गों का जाल बिछेगा। केंद्र सरकार के प्रस्तावित बजट में न केवल दिल्ली-मेरठ बल्कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के विकास का रास्ता खुल जाएगा। साथ ही अतिरिक्त 210 किलोमीटर के दिल्ली-देहरादून का आर्थिक कॉरिडोर, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण कार्य 2021-22 में ही शुरू हो जाएगा। यह बातें सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा के उत्तर-पूर्वी जिला कार्यकारिणी की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा विधायक अजय महावर, मोहन सिंह बिष्ट समेत सभी सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट की तारीफ की। अजय महावर ने कहा कि बजट 2021-22 में सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि देश के किसानों को उनकी उपज लागत का डेढ़ गुना एमएसपी दिया जाएगा। इससे डेढ़ करोड़ से अधिक किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि उत्तर पूर्वी जिला भाजपा की यह कार्यकारिणी बजट को आम आदमी की आकांक्षाओं की पूर्ति के बजट के रूप में देखती है। कार्यकारिणी इस बजट का स्वागत एवं सराहना करते हुए इसे पारित करती है। प्रवक्ता दीपक चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में जुटी है। पेश बजट से दिल्ली के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी की अध्यक्षता करते हुए नई दिल्ली के जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल में काम करने की व्यवस्था का प्रावधान भी सरकार ने किया है। बैठक में पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा, सुरेंदर पाल बिट्टू, इकबाल सिंह, सत्यदेव चौधरी समेत कई नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed