{"_id":"5ff76dcb8ebc3e2e3978330a","slug":"bird-flu-delhi-on-high-alert-rapid-response-teams-formed-ashram-news-noi5585278200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू की आशंका में हाई अलर्ट पर दिल्ली, बनाई गईं रैपिड रिस्पांस टीमें, परिंदों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू की आशंका में हाई अलर्ट पर दिल्ली, बनाई गईं रैपिड रिस्पांस टीमें, परिंदों पर नजर
Fri, 08 Jan 2021 04:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 04:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बेशक अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन दिल्ली की सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इस पर नजर रखने के लिए रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई गई हैं। यह नमूनों का संग्रह कर रही हैं। अभी तक 100 से ज्यादा नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली के 48 वेटनरी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम पक्षियों के व्यवहार में आने वाले बदलाव पर नजर रखे हुए हैं। दिल्ली के सभी जलाशयों व पक्षी विहारों के आसपास भी निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली सचिवालय में बृहस्पतिवार को उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें सभी संबंधित अधिकारियों को सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली में बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के पशुपालन व विकास विभाग के सभी 48 वेटनरी हॉस्पिटल के चिकित्सक लगातार लगातार राज्य भर में बर्ड फ्लू की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, 11 रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है, जो नियमित तौर पर नमूनों का संग्रह कर रही हैं। अभी तक 100 से ज्यादा नमूने जुटाकर पंजाब के जालंधर की लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। सोमवार तक नतीजे आने की संभावना है। इसके बाद सरकार जरूरत के हिसाब से उपयुक्त कदम उठाएगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ दिल्ली के सभी बड़े जलाशयों व पक्षी विहारों पर भी नजर रखी जा रही है। यहां पक्षियों के व्यवहार में आए किसी बदलाव की जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 4 जनवरी को दिल्ली के सभी वेटनरी डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वह नमूनों का संग्रह करने के साथ अपने निगरानी तंत्र को सक्रिय बनाए रखें।
इन जगहों पर खास नजर
गाजीपुर फिश एंड पॉल्ट्री मार्केट, शक्ति स्थल झील, संजय झील, भलस्वा झील, नजफगढ़ झील समेत दूसरे बड़े जलाशय, दिल्ली चिड़ियाघर व डीडीए के सभी पार्क।
तैयार की जाए गाइडलाइंस
बैठक में मनीष सिसोदिया ने निर्देश दिया कि बर्ड फ्लू के दौरान मंडी वालों के लिए क्या करें और क्या न करें की तत्काल गाइडलाइंस बनाई जाएं। साथ ही उन्होंने बड़े पैमाने पर नमूनों का संग्रह करने को कहा है। सिसोदिया ने सभी संबंधित एजेंसियों को सघन निगरानी का निर्देश दिया है।