फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Big relief to the Sikh families suffering from Corona

कोरोना पीड़ित सिख परिवारों को बड़ी राहत

Tue, 06 Jul 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Big relief to the Sikh families suffering from Corona
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कोरोना काल में आर्थिक संकट में फंसे सिख परिवारों के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। कोविड काल में जिन सिख बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, कमेटी उनको अपने स्कूलों में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा देगी। साथ ही दूसरे स्कूलों से कमेटी के स्कूलों में शिफ्ट होने पर उन्हें भी मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा कोरोना काल में जिन सिख छात्रों के सिर से पिता का साया उठ गया है और वह कॉलेजों में पढ़ना चाहते हैं तो ऐसे बच्चों को दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त कमेटी के कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। फीस भी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ही देगी।
विज्ञापन

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को मीडिया को बताया कि कोरोना काल में जिन जरूरतमंद सिख परिवारों के मुखिया की मौत हो गई है, उन्हें 2500 रुपये महीना पेंशन दी जाएगी। जिन सिख बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है व बेटियां विवाह के योग्य हैं तो कमेटी द्वारा इन्हें 21 हजार रुपये शगुन दिया जाएगा। सिरसा ने ऐलान किया कि गुरुद्वारा साहिब में इनके आनंद कारज का प्रबंध भी कमेटी की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन

यह भी कहा कि कौम के हीरे रागी, डाढ़ी, कीर्तनीय व ग्रंथी को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। प्रबंधक कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली में किसी भी सिख परिवार का बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, कोई बेटी विवाह से वंचित न रह जाए व किसी रागी, कीर्तनी या ग्रंथी को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर यह भी ऐलान किया कि कमेटी द्वारा जो 125 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा है, सिंह सभाओं द्वारा मरीज की सिफारिश करने पर उसे इलाज के लिए 50 फीसदी रियायत दी जाएगी और ऐसे मरीज की एमआरआई व सीटी स्कैन भी मुफ्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घोषणाएं अवैध, पुराने वादे भी अधूरे : जीके
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव से पहले की गई घोषणा पर विरोध के सुर भी उठने लगे हैं। जागो पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण यह सभी घोषणाएं अवैध हैं। बादल दल दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव गोलक के सहारे लड़ना चाह रही है। जीके ने यह भी कहा है कि प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा बताएं कि जो घोषणाएं पहले की थीं, उनका क्या हुआ। ग्रंथियों, रागी व सेवादारों के कितने बच्चों को गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में मुफ्त पढ़ाई करवाई गई? गुरु नानक साहिब के 550वें प्रकाश पर्व पर 550 बच्चों को मुफ्त पढ़ाई देने की बात की थी। जीके ने कहा कि सिरसा द्वारा घोषणाएं की जाती हैं। कमेटी चुनाव से पहले अपनी हार स्वीकार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed