फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Before the G-20 summit New Delhi will become a world class city

Delhi: जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली बनेगी विश्व स्तरीय सिटी, एनडीएमसी ने पास किया 4743.41 करोड़ का बजट

Wed, 28 Dec 2022 09:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Dec 2022 09:49 PM IST
सार

एनडीएमसी के अध्यक्ष अमित यादव की ओर से पेश बजट को बैठक में पास कर दिया गया। यादव ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष की संभावनाएं अपेक्षाकृत अधिक आशाजनक है और एनडीएमसी एक मजबूत विकास पथ के लिए तैयार है। वर्ष 2023-24 के लिए 4743.41 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया।


 

विज्ञापन
Before the G-20 summit New Delhi will become a world class city
ndmc - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) आगामी वर्ष के बजट में जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर अपने इलाकों को विश्व स्तरीय बनाने की योजना के लिए राशि का प्रावधान किया है। इसके अलावा नई दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने और साफ सुंदर व हरा भरा बनाकर स्वच्छ सर्वेक्षण में पहले तीन में शामिल कराने की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का निर्णय लिया है। वहीं, कोराना की संभावित नई लहर से भी निपटने की तैयारी की है।

विज्ञापन


एनडीएमसी के अध्यक्ष अमित यादव की ओर से पेश बजट को बैठक में पास कर दिया गया। यादव ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष की संभावनाएं अपेक्षाकृत अधिक आशाजनक है और एनडीएमसी एक मजबूत विकास पथ के लिए तैयार है। वर्ष 2023-24 के लिए 4743.41 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया।

विज्ञापन

 

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी शुरू

एनडीएमसी ने जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के मद्देनजर फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। वहीं, मशहूर कलाकार मूर्तियों के साथ गोलचक्कर पर शहरी कला की प्रस्तुति करेंगे। जी-20 में भाग लेने वाले सभी देशों के जायके के साथ एक फूड फेस्टिवल भी आयोजित किया जाएगा। जी-20 पार्क के रूप में समर्पित एक पार्क में जी-20 देशों के राष्ट्रीय पशुओं को वेस्ट टू वंडर थीम पर प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं अगले साल आर्ट विद हार्ट योजना के तहत राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय और ललित कला अकादमी के परामर्श से चरणबद्ध तरीके से प्रमुख चौराहों और अन्य प्रमुख स्थानों पर विषय-आधारित मूर्तिशिल्प स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा पालिका बाजार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए फिक्स्ड एलईडी डिस्प्ले बोर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

शहीद भगत सिंह प्लेस स्थित पालिका सुविधा केंद्र का पहला पालिका सिटीजन लाउंज का काम अगले वित्तीय वर्ष में शुरू किया जाएगा। मुख्य गोल मार्केट भवन और उसके आसपास के क्षेत्र को हेरिटेज साइट के रूप में पुनर्विकास किया जाएगा। इसी तरह प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने की योजना है।वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए मिस्ट स्प्रेइंग केनन मशीन सेंट्रल पार्क कनॉट प्लेस में पहले ही लगाई जा चुकी है। हाईराइज बिल्डिंगों पर सात एंटी स्मॉग गन लगाने का कार्य मार्च 2023 तक सौंपा जाएगा।


 
विज्ञापन

सफाई के मामले में अव्वल आने की कोशिश

एनडीएमसी स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। इन योजनाओं में शामिल एनडीएमसी को बिन मुक्त करने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर भूमिगत कूड़ेदानों को चरणबद्ध तरीके से स्थापित किया जा रहा है। अभी तक 30 भूमिगत कूड़ेदान स्थापित हो चुके है और अगले चरण में 50 भूमिगत कूड़ेदान स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा वाणिज्यिक और अन्य क्षेत्रों में 450 स्टेनलेस-स्टील ट्विन कूड़ेदान स्थापित किए जाएगे।

महिलाओं के लिए शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी

महिलाओं के लिए पांच पिंक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है और एक पिंक शौचालय और बन रहा है। इसके अलावा और पिंक शौचालयों की संभावना पर विचार किया जा रहा है। शास्त्री भवन में विशेष रूप से थर्ड जेंडर के लिए एक शौचालय का निर्माण किया है ।

नई दिल्ली को बनाया जाएगा हरा भरा

नई दिल्ली इलाके को हरा भरा बनाने के लिए अगले वित्तीय वर्ष में 41 से ज्यादा हरित पट्टियां विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। आवासीय कॉलोनी के पार्कों का सौंदर्यीकरण की व्यापक पहल की जाएगी। चार प्रमुख उद्यानों के लिए स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत सलाहकार नियुक्त करके सभी के डिजाइनों को अंतिम रूप देने का प्रस्ताव है। पानी बचाने के लिए एक पायलट परियोजना के तहत सिंचाई व्यवस्था को स्मार्ट सिंचाई तकनीक के रूप में नेहरू पार्क के लिए शुरू की जाएगी।


एनडीएमसी के बजट की मुख्य बातें
-जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले देशों के राष्ट्रीय पशुओं के प्रदर्शन के साथ वेस्ट टू वंडर थीम पर आधारित एक पार्क बनाया जाएगा।

-नागरिकों के लिए ईज ऑफ लिविंग, पर्यावरण के लिए जीवन शैली, स्वच्छता और नागरिक भागीदारी को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- हनुमान मंदिर के परिसर को सुधारा जाएगा और पालिका नागरिक लाउंज के रूप में प्रमुख सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना है।
- रणजीत सिंह और सफदरजंग फ्लाईओवर पर राष्ट्रीय ध्वज, सजावटी खंभे लगाए जाएंगे।
- बिजली की प्रीपेड बिलिंग शुरू की जाएगी, नई ईआरपी आधारित बिलिंग प्रणाली लागू होगी।
- स्कूलों और वृद्धाश्रमों के लिए मोबाइल आयुष डिस्पेंसरी, 50 बिस्तरों वाले आयुष अस्पताल और अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जाएगी।
- बिन-फ्री- सिटी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 50 भूमिगत कूड़ेदानों का निर्माण किया जाएगा।
- वायु प्रदूषण को रोकने के लिए बहुमंजिली इमारतों पर सात एंटी-स्मॉग गन लगाई जाएगी।
- क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए सौर ऊर्जा नीति लाई जाएगी और ई-वाहनों को अपनाया जाएगा।
- कक्षा नौवीं और 11वीं कक्षा के सभी छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे।
- राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के सहयोग से स्कूलों में विज्ञान पार्कों की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed