फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   before december 120 new coaches will be added to the delhi metro on three lines

बढ़ेंगी सहूलियतें: सभी मेट्रो में होंगे आठ आठ कोच, भीड़ से मिलेगी राहत, नहीं करना होगा इंतजार

Tue, 29 Jun 2021 01:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jun 2021 01:36 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से कोच की संख्या बढ़ाने के लिए तेजी से काम चल रहा है, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

विज्ञापन
before december 120 new coaches will be added to the delhi metro on three lines
delhi metro - फोटो : जी पाल

विस्तार

मेट्रो के सफर में यात्रियों की सहूलियतें और बढ़ेंगी। न सीट और न ही लंबी दूरी तक खड़े होकर सफर करना होगा। दिसंबर से पहले दिल्ली मेट्रो की तीन लाइन (येलो, ब्लू और रेड) पर मेट्रो में 120 नए कोच जोड़ दिए जाएंगे। इन लाइनों पर दौड़ने वाली मेट्रो ट्रेनों में कोच की संख्या छह से बढ़ाकर आठ कर दी जाएंगी। कोरोना काल के बाद हालात सामान्य होने पर दो नए कोच में 400-500 अधिक यात्रियों को सफर करने का मौका मिल सकेगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से कोच की संख्या बढ़ाने के लिए तेजी से काम चल रहा है, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो। माना जा रहा है कि दिसंबर से पहले तीनों कॉरिडोर पर सभी मेट्रो ट्रेन में आठ कोच होंगे। कोच की संख्या में बढ़ोतरी से मेट्रो में यात्रियों को सफर के दौरान अधिक भीड़भाड़ से भी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


फिलहाल ब्लू लाइन 74, येलो पर 64 जबकि रेड लाइन की 39 मेट्रो ट्रेनों में 78 कोच जोड़े जाएंगे। फिलहाल ब्लू लाइन पर आठ कोच की 65, येलो पर 52 मेट्रो ट्रेनों का संचालन हो रहा है। रेड लाइन की सभी मेट्रो में फिलहाल छह कोच ही हैं, इससे यात्रियों को भीड़ से जूझना पड़ रहा है। कोच की संख्या में बढ़ोतरी से तीनों लाइनों पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड लाइन की सभी मेट्रो में होंगे आठ कोच 
डीएमआरसी ने बॉम्बार्डियर से 40 कोच जबकि भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) से 80 कोच खरीदे हैं। इनमें रेड लाइन पर 39 मेट्रो में 78 कोच, ब्लू लाइन की नौ मेट्रो में 18 कोच जबकि येलो लाइन की 12 मेट्रो में 24 कोच जोड़े जाएंगे। इसके बाद ब्लू लाइन पर आठ कोच की 74 मेट्रो हो जाएंगी जबकि येलो लाइन पर आठ कोच की मेट्रो की संख्या 64 हो जाएंगी। 


फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर दौड़ेगी 77 मेट्रो 
फेज-4 के तीनों कॉरिडोर की सभी मेट्रो में छह कोच ही होंगे। 48 मेट्रो के लिए 288 कोच शामिल करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके तहत मेजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम) की 14 मेट्रो के लिए 84, पिंक लाइन की 15 ट्रेनों में 90 कोच जबकि तुगलकाबाद एयरोसिटी (सिल्वर लाइन) के लिए 54 कोच खरीदने की योजना है। पिंक और मजेंटा लाइनों का दो कॉरिडोर में विस्तार किया जा रहा है जबकि सिल्वर लाइन पर मेट्रो सेवाओं की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed