फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bcd writes to health minister for vaccination of lawyers

कोरोना टीकाकरण: वकीलों को अदालत परिसर में ही दूसरे चरण में टीकाकरण सुविधा देने की मांग

Wed, 03 Mar 2021 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
bcd writes to health minister for vaccination of lawyers
नई दिल्ली। दिल्ली बार काउंसिल ने केंद्र सरकार से कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में वकीलों को भी शामिल करने व उनकी सुविधा के लिए हाईकोर्ट सहित सभी जिला अदालतों में समुचित प्रबंध करने का आग्रह किया है। बार काउंसिल के चेयरमैन रमेश गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र को लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि सरकार ने टीकाकरण के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना के जंग में अग्रिम पंक्ति में काम करने वालों के लिए प्रबंध किया था। इस चरण में वकीलों और न्यायपालिका को इसमें शामिल नहीं किया। अब सरकार ने दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र और 45 से 59 साल तक के दूसरी बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति जिन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक होने के चलते टीकाकरण अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि इस श्रेणी में आने वाले वकीलों के लिए कोरोना का टीका आसानी से बिना किसी परेशानी के लगाने के लिए सभी जिला अदालतों और उच्च न्यायालय में इसके प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा टीकाकरण के अभियान का खर्च काउंसिल वहन करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed