फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BBA and BCA students involved in cyber fraud arrested.

Delhi News: साइबर ठगी में शामिल बीबीए और बीसीए छात्र गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
BBA and BCA students involved in cyber fraud arrested.
आरोपियों के बैंक खाते में 1.08 लाख रुपये की रकम मिली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हॉक 2.0 के तहत कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी रैकेट का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले म्यूल बैंक खातों का इंतजाम करवाते थे।
आरोपियों में एक बीबीए और दूसरा बीसीए कर रहा है। पुलिस ने इनके तीन बैंक खातों से 1.08 लाख रुपये ठगी की रकम बरामद की है। आरोपियों ने पांच म्यूल बैंक अकाउंट खुलवाए थे। इनकी पहचान मिशू सचदेवा और प्रांशु के रूप में हुई है। मिशू सचदेवा ऑनलाइन, मणिपाल यूनिवर्सिटी से बीबीए कर रहा है जबकि प्रांशु ऑनलाइन, एमिटी यूनिवर्सिटी से बीसीए कर रह है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि साइबर हॉक 2.0 के तहत साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की डिटेल राजेंद्र नगर थाना पुलिस को मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि एक निजी बैंक खाते में ठगी के 50 हजार रुपये जमा किए गए हैं। रकम बंगलुरु निवासी एक शिकायतकर्ता के साथ हुई कुल 3.50 लाख की साइबर ठगी का हिस्सा थी।
विज्ञापन

साइबर ठगी में आरोपी को दबोचा

दरियागंज थाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान घोंडा, भजनपुरा निवासी जुनैद परवेज के रूप में हुई है। 17 लाख से अधिक की ठगी में जुनैद के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल हुआ था। पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के बाद आरोपी को दबोचा गया। पूछताछ के दौरान जुनैद ने खुलासा किया कि उसने मुस्तफाबाद निवासी साथी हम्द आरिश के कहने पर अपने बैंक खाते में ठगी की रकम प्राप्त की। बाद में चेक के जरिए पैसे निकाल लिए। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed