{"_id":"61d63942863730037e5faf9b","slug":"ban-on-making-new-driving-license-in-delhi-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर : दिल्ली में नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर आज से रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर : दिल्ली में नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर आज से रोक
Thu, 06 Jan 2022 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:05 AM IST
सार
ड्राइविंग और लर्नर लाइसेंस टेस्ट स्थगित। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया फैसला।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 के बढ़ते मामले मामले और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और लर्नर लाइसेंस के आवेदनों पर होने वाले टेस्ट को बृहस्पतिवार से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी करते हुए सभी नए आवेदन और मौजूदा टेस्ट को भी आगे के लिए फिलहाल स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी में कहा कि लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को टेस्ट की नई तारीख की घोषणा हालात सामान्य होने के बाद ही जाएगी। इसकी जानकारी आवेदकों को एसएमएस के जरिये भेजा जाएगा। साथ ही मौजूदा लर्नर्स लाइसेंस की वैधता भी बढ़ाई जाएगी ताकि आवेदकों को स्थायी लाइसेंस बनाने में दिक्कत न आए।
विज्ञापन
लर्नर लाइसेंस के लिए मियाद बढ़ाई जाएगी ताकि आवेदकों को स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए दोबारा आवेदन न करना पड़े। स्थायी लाइसेंस के लिए जिन्हें टेस्ट की तारीख आगे बढ़ा दी गई है इसकी जानकारी आवेदकों को मैसेज के जरिये दी जाएगी।
विज्ञापन