{"_id":"61549f278ebc3eb5dd2e9ff2","slug":"baba-ramdev-encouraged-corona-vaccination-campaign-high-court-ashram-news-noi6075650199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने कहा : बाबा रामदेव ने कोरोना टीकाकरण अभियान को प्रोत्साहित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने कहा : बाबा रामदेव ने कोरोना टीकाकरण अभियान को प्रोत्साहित किया
Thu, 30 Sep 2021 06:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 06:45 AM IST
सार
अदालत बाबा रामदेव के खिलाफ एलोपैथी को लेकर कथित रूप से दिए आपत्तिजनक बयान के मामले में सुनवाई कर रही है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 5 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट ने कहा कि बाबा रामदेव ने सरकार के कोरोना टीकाकरण अभियान को प्रोत्साहित किया था। उन्होंने किसी को भी टीके के लिए अस्पताल जाने से नहीं रोका। अदालत ने उक्त टिप्पणी करते हुए कहा भले ही उन्होंने कोराना के इलाज के लिए अपने कोरोनिल का प्रचार किया हो।
विज्ञापन
अदालत बाबा रामदेव के खिलाफ एलोपैथी को लेकर कथित रूप से दिए आपत्तिजनक बयान के मामले में सुनवाई कर रही है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 5 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि अदालत वर्तमान में इस मुद्दे पर नहीं जा रही कि प्रचार संबंधी नियम का उल्लंघन हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अखिल सिब्बल ने कहा कि बाबा रामदेव ने ऐलोपैथी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। अदालत ने कहा उनका दिया गया बयान आपत्तिजनक है या नहीं, इस पर विचार किया जाना है, लेकिन उन्होंने लोगों से कोरोनील दवा लेने को कहा है। साथ ही कहा था कि इससे आक्सीजन लेवल सही हो जाएगा। बाबा रामदेव ने किसी के अधिकार का हनन नहीं किया है। आप उनके विचार से सहमत हैं तो अनुसरण करें अथवा छोड़ दें।
इससे पहले कोर्ट ने बाबा रामदेव को ऐलोपैथी के खिलाफ व कोरोनील के पक्ष में किसी तरह का बयान देने से मना कर दिया था।
याचिकाकर्ता रेसिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन ने याचिका दाखिल कर कहा है कि बाबा रामदेव ऐलापैथी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। साथ ही अपने कोरोनिल का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने से रोका जाए। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा था कि दवा का लाइसेंस नहीं है, फिर भी वे अपने कोरोनिल दवा का प्रचार कर रहे हैं।