फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Baba Ka Dhaba YouTuber Gaurav Vasan gave Rs 4.5 lakh to Kanta Prasad after complaint filed police investigation revealed

बाबा का ढाबा: शिकायत दर्ज के बाद यूट्यूबर गौरव वासन ने कांता प्रसाद को दिए 4.5 लाख रुपये, पुलिस जांच में खुलासा

Sun, 20 Jun 2021 06:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 20 Jun 2021 06:15 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में वासन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Baba Ka Dhaba YouTuber Gaurav Vasan gave Rs 4.5 lakh to Kanta Prasad after complaint filed police investigation revealed
यूट्यूबर गौरव वासन, कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी - फोटो : Instagram

विस्तार

'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद की ओर से यूट्यूबर गौरव वासन पर उनकी मदद के लिए जुटाए गए पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाने के आठ महीने बाद, दिल्ली पुलिस की एक जांच में पता चला कि वासन और उनकी पत्नी ने अपने खातों में 4.5 लाख रुपये प्राप्त किए। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्होंने कांता  प्रसाद को पैसे हस्तांतरित कर दिए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में वासन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं इससे पहले शुक्रवार को एक वायरल वीडियो के जरिए पूरे देश में रातों-रात मशहूर हुए कांता प्रसाद को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए गए। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे और शुक्रवार को उन्होंने नींद की गोलियां खा लीं। नींद की गोलियां खाने के बाद उनकी हालत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांता प्रसाद की हालत स्थिर है। वह सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू यूनिट-2 में वेंटिलेटर पर हैं। जांच अधिकारी ने बताया है कि उनके मेडिकल में पाया गया है कि उन्होंने शराब और नींद की गोलियों का सेवन किया था।
 

गौरतलब है कि बीते साल गौरव नाम के यूट्यूबर ने कांता प्रसाद के बाबा का ढाबा का वीडियो बनाकर लोगों से उनकी मदद के लिए कहा था। जिसके बाद रातों रात कांता प्रसाद का ढाबा मशहूर हो गया था। पूरे देश से लोगों ने उन्हें आर्थिक रूप से सहायता दी थी। उसके कुछ दिनों बाद कांता प्रसाद ने यूट्यूबर पर ही धोखाधड़ी का इल्जाम लगा दिया था। कांता प्रसाद का कहना था कि लोगों ने मदद के जो पैसे गौरव के खाते में भेजे थे, उसमें से सारे उसने कांता प्रसाद को नहीं दिए। 

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर बताया था कि बाबा के खाते में 42 लाख रुपये आए थे। ढाबा मालिक कांता प्रसाद ने कोर्ट में याचिका दायर कर हिसाब मांगा था। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस इस मामले में यू-ट्यूबर गौरव वासन के लिंक बैंक खातों को खंगाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed