फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Marathon in Delhi tomorrow

कल है मैराथन का आयोजन : दक्षिणी और नई दिल्ली में आने से बचें

Sat, 06 Mar 2021 04:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 06 Mar 2021 04:35 AM IST
विज्ञापन
Marathon in Delhi tomorrow
file pic... - फोटो : amar ujala

एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से 7 मार्च को मैराथन आयोजित की जा रही है। मैराथन में भाग लेने वाले जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर एकत्रित होंगे। दौड़ यहां से शुरू होकर यहीं पर खत्म होगी। निमंत्रण के द्वारा ही मैराथन में भाग ले सकते हैं। मैराथन के तहत तीन श्रेणी में दौड़ होंगी। ट्रैफिक पर प्रतिबंध रात साढ़े तीन से लेकर सुबह 11 बजे तक रहेगा। इमरजेंसी वाहनों को मैराथन के रूट को पार करने की अनुमति होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारु संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। ऐसे में वाहन चालक नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में आने से बचें।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सदर्न रेंज के डीसीपी विक्रम सिंह के अनुसार, 42 किमी की फुल मैराथन, 21 किमी की हाफ मैराथन और 10 किमी की दौड़ होगी। मैराथन में भाग लेने वाले लोग स्टेडियम में गेट नंबर 13 व 8 से आ सकते है। वीआईपी और मीडिया के लोग गेट नंबर-5 से स्टेडियम में प्रवेश कर सकते हैं। दौड़ में भाग लेने के इच्छुक लोग रात तीन बजे से पहले स्टेडियम पहुंच जाएं। लोग अपने वाहनों को बारापूला पार्किंग, स्कोप कांप्लेक्स के अंदर पार्क कर सकते हैं। स्टेडियम के गेट नंबर-5 के अंदर वीआईपी व मीडिया की पार्किंग रहेगी।
विज्ञापन


इन मार्गों से बचकर चलें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात तीन बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक भीष्म पितामह मार्ग, मथुरा रोड, लोदी रोड पर इंडिया हैबिटेट सेंटर क्रॉसिंग से लोदी रोड फ्लाईओवर, एमबी मार्ग पर मथुरा रोड से हुमांयू रोड तक, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, अर्च बिशप मकारॉयज रोड, जनपथ रोड, सी हैक्सागॉन इंडिया गेट से शेरशारा रोड से राजपथ तक, शाहजहां रोड, राजपथ पर सी हैक्सागान और जनपथ, पंडारा रोड, मानसिंह रोड, अकबर रोड पर मान सिंह रोड गोलचक्कर और सी हैक्सागॉन, शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड और सीजीओ कांप्लेक्स रोड आदि मार्गों से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed