{"_id":"634ae7643cb10d469d047f17","slug":"auto-overturned-in-an-attempt-to-save-the-dog-the-driver-dies-after-being-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'यमराज' बनकर आया कुत्ता, बेजुबान को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'यमराज' बनकर आया कुत्ता, बेजुबान को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो, दबकर चालक की मौत
Sat, 15 Oct 2022 10:31 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:31 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त मुन्ना (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका ऑटो कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में सड़क पार कर रहे कुत्ते को बचाने के चक्कर में सवारी ऑटो पलट गया। हादसे में चालक ऑटो के नीचे दबकर बुरी तरह जख्मी हो गया। राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। बाद में एंबुलेंस की मदद से चालक को नजदीकी हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त मुन्ना (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका ऑटो कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मुन्ना अपने परिवार के साथ सिकंदरपुर, गाजियाबाद में रहते थे। मुन्ना दिल्ली के एरिया में ऑटो चलाते थे। उनके पास दिल्ली नंबर का ऑटो था। शुक्रवार रात को वह आनंद विहार इलाके के सविता विहार से गुजर रहे थे। इस बीच डीटीसी बस स्टैंड के सामने से गुजरते हुए अचानक एक आवारा कुत्ता मुन्ना के ऑटो के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया। हादसे में मुन्ना का सिर ऑटो के अगले हिस्से में दब गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी सुधीर कुमार ने मौके से ही पुलिस को खबर दी। इसके बाद मुन्ना को अस्पताल ले जाया गया। सुधीर ने बताया कि अचानक डिवाइडर से कुत्ता कूदकर उनके ऑटो के सामने आ गया। मुन्ना के ऑटो एक ओर मोड़ने से उसका संतुलन बिगड़ गया। पुलिस सुधीर का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है।