{"_id":"61d0d56b0aabf9540b1a622f","slug":"attempted-to-mount-a-car-on-a-policeman-and-three-vehicle-thieves-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : जांच से सकपकाए बदमाश, पुलिसकर्मी पर चढ़ाने वाले थे कार, सिपाही ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : जांच से सकपकाए बदमाश, पुलिसकर्मी पर चढ़ाने वाले थे कार, सिपाही ने कूदकर बचाई जान
Sun, 02 Jan 2022 03:59 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 02 Jan 2022 03:59 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लग्जरी कारें, कार चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामान बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Delhi Police Recruitment 2021
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में पिकेट पर जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने कार चढ़ाने की कोशिश की। शुक्र है वहां तैनात पुलिसकर्मी कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। इसके बाद बदमाशों को वहां मौजूद अन्य पुलिस वालों ने पीछा कर काबू कर लिया। पुलिसकर्मियों ने कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों की पहचान बुलंदशहर निवासी आमिर उर्फ आमान, जावेद और गौतमबुद्ध नगर निवासी फिरोज उर्फ भूरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लग्जरी कारें, कार चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामान बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आमिर पर वाहन चोरी के 21 मामले दर्ज हैं। इसी 6 दिसंबर को वह जेल से बाहर आया था। जेल से आने के बाद वह तीन कारें चोरी की थीं। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि 28 दिसंबर को पांडव नगर थाने की टीम त्रिलोकपुरी-13 ब्लॉक में वाहन की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रणधीर सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद थे। पिकेट पर उन्होंने एक कार को रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोकने के बजाय आरोपी ने सिपाही यूनुस को कुचलने का प्रयास किया। यूनुस ने एक ओर कूदकर अपनी जान बचाई। जान बचाने की कोशिश में उसका वायरलेस सेट टूट गया। बाकी स्टाफ ने कुछ दूर पीछा कर कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
जश्न मना रहे युवकों ने सिपाही पर किया हमला, तीन गिरफ्तार
न्यू अशोक नगर इलाके में नए साल का जश्न मना रहे चार युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। हंगामे की खबर मिलते ही गश्त कर रहे पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो चारों पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। एक युवक ने सिपाही की आंख में घूंसा मार दिया।
मौके से पुलिसकर्मियों ने विकास, अविनाश और आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक सिपाही रोहित न्यू अशोक नगर थाने में तैनात है। शुक्रवार रात को वह न्यू अशोक नगर बी-ब्लॉक में पेट्रोलिंग कर रहा था। इस बीच सूचना मिली कि सरपंच कॉम्प्लेक्स में कुछ लड़के हंगामा कर रहे थे। रोहित एक अन्य सिपाही विकास के साथ वहां पहुंचा था। ब्यूरो
वहां चार युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों पुलिस कर्मियों ने उनको रोकने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने रोहित की आंख पर घूंसा मार दिया। इसके बाद आरोपियों को काबू कर थाने लाया गया। बाद में उनका मेडिकल करवाया गया, जहां उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है।