{"_id":"623672c52ce75a743e440db7","slug":"attacked-with-a-knife-for-protesting-against-saying-kalu-admitted-young-man-to-hospital-in-an-unconscious-state-police-engaged-in-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कालू' मत कहो न.. : क्यों तू गली का दादा है क्या, यह कहते हुए उसने कमर में घोंप दिया चाकू, लहूलुहान युवक लड़ रहा जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कालू' मत कहो न.. : क्यों तू गली का दादा है क्या, यह कहते हुए उसने कमर में घोंप दिया चाकू, लहूलुहान युवक लड़ रहा जिंदगी की जंग
Sun, 20 Mar 2022 05:48 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 20 Mar 2022 05:48 AM IST
सार
घायल युवक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ के ब्लॉक जहांगीरपुरी इलाके में रहता है। वह आजादपुर मंडी में मजदूरी करता है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब साढे दस बजे वह घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहांगीरपुरी में कालू कहने का विरोध करने पर हमलावर ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। कमर में चाकू लगने से युवक बेहोश हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ के ब्लॉक जहांगीरपुरी इलाके में रहता है। वह आजादपुर मंडी में मजदूरी करता है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब साढे दस बजे वह घर की ओर जा रहा था। रास्ते में उसने आदिल नाम के युवक अपनी झुग्गी की सीढियों पर बैठा हुआ देखा। मुकेश के देखते ही आदिल कालू नाम कहकर उसे पुकारा।
विज्ञापन
मुकेश ने बताया कि उसका नाम कालू नहीं है। इस बात पर आदिल गुस्से में आ गया और मुकेश से कहा कि वह गली का दादा है क्या। दोनों में इस बात पर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान आदिल ने चाकू निकालकर मुकेश के सीने पर हमला कर दिया। मुकेश के बचाव करने पर चाकू उसके कमर में लगी। चाकू लगते ही वह बेहोश हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने मुकेश को घायल देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुकेश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।