{"_id":"5f3ad1068ebc3ea9c326966f","slug":"assembly-committee-started-action-against-facebook-ashram-news-noi5302637168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक की अंखी दास को तलब करेगी दिल्ली विधानसभा समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक की अंखी दास को तलब करेगी दिल्ली विधानसभा समिति
Tue, 18 Aug 2020 05:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 05:54 AM IST
विज्ञापन
अंखी दास
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति, आपत्तिजनक पोस्ट नहीं हटाने पर सोशल मीडिया फोरम फेसबुक के अधिकारियों को समन भेजने जा रही है। समिति खासतौर से फेसबुक की पब्लिक पॉलिसी निदेशक अंखी दास को आगे की कार्रवाई के लिए बुला सकती है।
समिति की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चेयरमैन राघव चड्ढा को कई शिकायतें मिली हैं, इनमें आरोप लगाए गए हैं कि भारत में फेसबुक जान बूझकर भड़काऊ पोस्ट की रोकथाम नहीं कर रहा है।
बीते दिनों एक भाजपा नेता की पोस्ट को मार्क जुकरबर्ग की तरफ से आपत्तिजनक बताए जाने के बाद भी उसे नजरअंदाज किया गया। ऐसे में तय किया गया कि दिल्ली दंगों के दौरान फेसबुक की ओर से बरती गई उदासीनता की भी जांच की जाए।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने बताया कि फेसबुक के अधिकारियों पर लगाए गए आरोप काफी गंभीर हैं। समिति ने उन्हें समन भेजने का फैसला किया है। इसमें विशेष रूप से अंखी दास की समिति के समक्ष मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके बाद कमेटी इस सप्ताह आगे की कार्रवाई करने के लिए बैठक बुला सकती है।