फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ashram underpass may open next week construction work almost complete lakhs of people will get benefit

दिल्ली: अगले सप्ताह खुल सकता है आश्रम अंडरपास, निर्माण कार्य लगभग पूरा, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

Sun, 20 Mar 2022 05:18 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 20 Mar 2022 05:18 AM IST
सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस महीने की शुरुआत में आश्रम अंडरपास का निरीक्षण किया था और घोषणा की थी कि इसे 22 मार्च को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Ashram underpass may open next week construction work almost complete lakhs of people will get benefit
आश्रम चौक पर अंडरपास का निरीक्षण करते मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में आश्रम अंडरपास अगले सप्ताह खुल सकता है। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अंडरपास के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दे दिया है। इसके खुलने से रोजाना लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। आश्रम क्रॉसिंग पर करीब 75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 750 मीटर लंबा अंडरपास लगभग बनकर तैयार है। मामूली काम बाकी रह गया है। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने संभावना जताई है कि इसे अगले सप्ताह आम जनता के आवागमन के लिए खोला जा सकता है। इसे बनाने में एक साल से ज्यादा की देरी हुई है। 

विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली सरकार द्वारा तय की गई करीब आठ डेडलाइन बीत गई। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस महीने की शुरुआत में आश्रम अंडरपास का निरीक्षण किया था और घोषणा की थी कि इसे 22 मार्च को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक अभी सरकार ने इसका उद्घाटन कार्यक्रम तय नहीं किया है। अंडरपास के रैंप पर शेड का काम चल रहा है और अंडरपास की सड़क के किनारे फुटपाथ भी बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


कब-कब बढ़ी निर्माण पूरा होने की डेडलाइन
अंडरपास की आधारशिला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 24 दिसंबर 2019 को रखी थी और इसे एक साल में पूरा किया जाना था। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक पहले इसके निर्माण की तारीख को मार्च 2021 तक बढ़ाया गया था। फिर इसे 30 जून 2021 तक बढ़ाया गया। इसके बाद सितंबर 2021, दिसंबर 2021 और फिर मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना गुजरते हैं 2.5 लाख वाहन
आश्रम चौक मध्य और दक्षिणी दिल्ली व फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जंक्शन मथुरा रोड और रिंग रोड (लाजपत नगर-सराय काले खां और डीएनडी फ्लाईओवर को जोड़ता है) को जोड़ता है। यातायात पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, व्यस्त यातायात समय के दौरान हर दिन लगभग 2.5 लाख से तीन लाख वाहन आश्रम चौराहे को पार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed