फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ashram flyover will be opened for light vehicles from tomorrow in Delhi

Delhi: आज से हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा आश्रम फ्लाईओवर, सीएम केजरीवाल करेंगे उद्घाटन, एडवायजरी जारी

Mon, 06 Mar 2023 02:18 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Mar 2023 02:18 AM IST
सार

फ्लाईओवर के ऊपर से भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे। भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर चढ़ने से रोकने के लिए ऊंचाई वाले बैरियर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Ashram flyover will be opened for light vehicles from tomorrow in Delhi
हल्के वाहन के लिए खुल जाएगा आश्रम फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर आज शाम 5:00 बजे से हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 12:00 बजे फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगे। फ्लाईओवर के ऊपर से भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे। भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर चढ़ने से रोकने के लिए ऊंचाई वाले बैरियर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


यातायात पुलिस ने इसके लिए एडवायजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक डीएनडी से आने वाले और गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए और सफदरजंग की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को बारापुला फ्लाईओवर के बजाय आश्रम फ्लाईओवर लेने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


एडवायजरी के अनुसार गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए, सदरजंग और धौला कुआं की तरफ से आने वाले और सराय काले खां, गाजियाबाद, डीएनडी, नोएडा और ट्रांस-यमुना क्षेत्र की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को ही बारापुला फ्लाईओवर के बजाय आश्रम फ्लाईओवर लेने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली सूचना तक आश्रम फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे पर बसों, ट्रकों जैसे भारी वाहनों की अनुमति नहीं है। सराय काले खां से आने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आश्रम फ्लाईओवर का उपयोग न करें।


अभी फ्लाईओवर में कई पेंच फंसे हैं इस कारण भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर जाने से रोका गया है। इन कमियों को 1 महीने में पूरा कर लिया जाएगा उसके बाद ही फ्लाईओवर को भारी वाहनों के लिए खोला जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed