फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kejriwal told party leaders not to harbour any desire for posts and tickets prove your worth by working for country

अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा: पद-टिकट की कोई इच्छा न रखो, देश के लिए काम करके योग्यता साबित करो

Sat, 11 Sep 2021 11:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 11:31 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भी तक हमारे देश में यह प्रथा रही है कि सत्ता से पैसा, पैसा से सत्ता। आम आदमी पार्टी इस राजनीति को बदलने के लिए आई है। हमारे पिछले 7-8 साल के इतिहास, 7-8 साल के कार्यकाल और 7-8 सात की हमारी यात्रा ने जनता के सामने यह दिखाया है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal told party leaders not to harbour any desire for posts and tickets prove your worth by working for country
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, नई दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी की 10वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित किया। आप संयोजक ने कहा कि आम आदमी पार्टी 'सत्ता से पैसा और पैसा से सत्ता' की राजनीति को बदलने आई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में सरकार चलाने के बाद अब देश भर के लोगों को लगने लगा है कि आम आदमी पार्टी ही एक अकेली उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहब डॉ. अंबेडकर आम आदमी पार्टी के आदर्श हैं और पार्टी इन्हीं के बताए रास्ते पर चलेगी। इनकी तरह कुर्बानी देने और संघर्ष करने के लिए हमारे एक-एक कार्यकर्ता को तैयार रहना है।
विज्ञापन


डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय परिषद की 10वीं बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में दिल्ली सरकार ने अपने स्तर पर दिल्ली के अंदर बहुत अच्छे प्रयास किए, जिसके बारे में चारों तरफ चर्चा है। दिल्ली सरकार द्वारा जो काम किए गए, उनमें बहुत सारी ऐसी चीजें थीं, जो पहली बार हुईं। जैसे प्लाज्मा थेरेपी दिल्ली में पहली बार इस्तेमाल की गई। दुनिया का पहला प्लाज्मा बैंक दिल्ली में आईएलबीएस में खोला गया और फिर दूसरा प्लाज्मा बैंक भी दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल में खोला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ने होम आइसोलेशन की तकनीक पूरी दुनिया को दी। कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए कोरोना की वजह से डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मचारियों में अगर कोई शहीद हुए, तो उनके परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई। इस तरह से कई सारे प्रयास थे, जो दिल्ली में ‘आप’ की सरकार ने पहली बार किए, जिनकी चारों तरफ सराहना हुई है। हम सब लोगों ने मिलकर कोरोना पर काबू पाया है।

राजनीति को बदलने के लिए आई है आप
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भी तक हमारे देश में यह प्रथा रही है कि सत्ता से पैसा, पैसा से सत्ता। आम आदमी पार्टी इस राजनीति को बदलने के लिए आई है। हमारे पिछले 7-8 साल के इतिहास, 7-8 साल के कार्यकाल और 7-8 सात की हमारी यात्रा ने जनता के सामने यह दिखाया है। जब नई नई पार्टी बनी थी, तब कई लोगों को लगता था कि यह पार्टी एक दो साल में खत्म हो जाएगी। फिर जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी, तब भी लोगों को लगा कि यही एक कार्यकाल है और इसके बाद पार्टी खत्म हो जाएगी। लेकिन आज दिल्ली में सरकार चलाने के बाद लोगों को लगने लगा है कि पूरे देश के अंदर आम आदमी पार्टी एक अकेली उम्मीद है। आम आदमी पार्टी केवल सेवा कुर्बानी और बलिदान देने के लिए बनी है।

डॉ. आंबेडकर और भगत सिंह से प्रेरणा लेकर ‘आप’ कार्यकर्ताओं को काम करना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में बहुत बड़े-बड़े नेता हुए, हमारे आदर्श हुए। बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिनकी तरफ हम बड़े मान-सम्मान से देखते हैं। मैं खासकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का नाम लेना चाहूंगा। आम आदमी पार्टी के यह दोनों परम आदर्श हैं और इन्हीं के बताए हुए रास्ते पर आम आदमी पार्टी चलेगी।

समाज और देश के लिए खूब काम करना है
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब भी कोई नया कार्यकर्ता या नया नेता आता है, तो हमेशा से मैं एक बात बोलता हूं कि आम आदमी पार्टी में कभी भी पद की इच्छा मत करना कि मुझे यह पद मिल जाए, मैं यह बन जाउं, मेरे को टिकट मिल जाए। हमें अपने समाज और अपने देश के लिए खूब जमकर काम करना है। अपने-अपने क्षेत्र के अंदर काम करते रहो। खूब काम करो और जम कर काम करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed