फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind kejriwal on delhi budget said first time made keeping employment at central focus decided to make schools for children who begging

सीएम केजरीवाल बोले : पहली बार रोजगार को केंद्र में रखकर बनाया बजट, भीख मांगने बच्चों के लिए स्कूल बनाने का फैसला

Tue, 29 Mar 2022 05:06 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 05:06 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियां चुनाव के समय रोजगार की बात करती हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करती हैं। हमने पहली बार रोजगार को केंद्र में रखकर बजट बनाया है। 

विज्ञापन
arvind kejriwal on delhi budget said first time made keeping employment at central focus decided to make schools for children who begging
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोजगार को लेकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद पहली बार रोजगार को केंद्र में रखकर दिल्ली का बजट बनाया गया है। 
विज्ञापन




सीएम केजरीवाल ने कहा कि रोजगार एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सिर्फ चुनाव प्रचार के दौरान ही चर्चा होती है, उसके बाद कोई भी इस मुद्दे पर बात नहीं करता है। उन्होंने कहा कि कुछ सरकारों ने भीख विरोधी अधिनियम को पारित किया है। क्योंकि, उनमें मानवता की कमी थी। इस बजट में हमने ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगने और नाचने वाले बच्चों के लिए 10 करोड़ रुपये के बोर्डिंग स्कूल बनाने का फैसला किया है। जहां उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक की फाइलों को लटकाए रखा, फिर उन्होंने सीसीटीवी पर फाइलों को प्रतिबंधित कर दिया। किसी तरह हमने उन्हें पास कर दिया। पिछले 25 वर्षों से सरकारें काम में देरी और बाधा डालने के लिए थीं। पहली बार ऐसी सरकार है जो लोगों के लिए काम करने में विश्वास रखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में भाजपा नेताओं पर बोला चौतरफा हमला
इससे पहले विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, द कश्मीर फाइल्स फिल्म, नगर निगम के चुनाव टालने आदि मुद्दे उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं पर चौतरफा हमला बोला था। केजरीवाल ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाने के दिल्ली सरकार के निर्णय से भाजपा एवं कांग्रेस के नेता परेशान हैं। भाजपा तो बाबा साहब से नफरत करती है। बाबा साहब ने संविधान में चुनाव कराने का प्रावधान किया था और भाजपा चुनाव कराने के खिलाफ है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री ने नगर निगम के चुनाव टलवाए। 


दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी सबसे छोटी पार्टी से डरती है
उन्होंने दावा किया कि ऐसा दुनिया में कहीं भी नहीं होता कि एक प्रधानमंत्री सीधे चुनाव आयोग को फोन करके और एक पत्र भेजकर चुनाव टलवाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की चल जाए तो वह हार के डर से विभिन्न बहाने बनाकर देश एवं राज्यों के भी चुनाव कराने बंद कर दे, जबकि भाजपाई अपनी पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताते हैं। आम आदमी पार्टी तो दुनिया की सबसे छोटी पार्टी है। इसके बावजूद दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी पार्टी से डरकर भाग गई। उन्होंने भाजपाइयों को कायर कहते हुए चुनौती दी कि हिम्मत है तो चुनाव लड़ के दिखाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed