फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind kejriwal again attack on bjp on the kashmir files movie said anly bjp responsible to kashmiri pandit atrocities now saying movie tax free 

केजरीवाल बोले: कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार के लिए सिर्फ भाजपा जिम्मेदार, 32 साल बाद कर रही टैक्स फ्री की बात

Thu, 07 Apr 2022 04:45 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 04:45 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने हमला करते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार के लिए सिर्फ भाजपा सरकार जिम्मेदार है। सरकार को उस वक्त उनके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन नहीं उठाए। जबकि केंद्र में भाजपा समर्थित सरकार थी। 

विज्ञापन
arvind kejriwal again attack on bjp on the kashmir files movie said anly bjp responsible to kashmiri pandit atrocities now saying movie tax free 
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों पर हुए अन्याय और अत्याचार के लिए सिर्फ भाजपा सरकार जिम्मेदार है। 

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में उस वक्त भाजपा समर्थित सरकार थी। तब उन्होंने कुछ नहीं किया, आज भाजपा के लोग कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को 32 साल के बाद कश्मीरियों की याद आ रही है। 
विज्ञापन


पुनर्वास को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया
एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में जब भाजपा की सरकार थी, तो उस वक्त उन्होंने कश्मीरियों के लिए क्यों नहीं कुछ किया। आज 32 साल बाद फिल्म को टैक्स फ्री की बात कर रही है। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार के लिए केवल भाजपा जिम्मेदार है। सरकार ने कश्मीरी पंडितों के लिए अभी तक पुनर्वास को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब मिलकर देश के लिए काम करें
फिल्म पर दिए बयान के बाद सीएम केजरीवाल के घर पर हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए पूछा कि अगर दुनिया की सबसे बड़ी और सत्तासीन पार्टी दिल्ली में ऐसी गुंडागर्दी करेगी तो वह देश के युवाओं को क्या संदेश देगी? उन्होंने कहा कि मेरे घर पर हमला हुआ देश के लिए मेरी जान भी हाजिर है। पर मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं, देश है। इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। क्या ऐसे देश आगे बढ़ेगा? नहीं ना? आइए सब मिलकर देश के लिए काम करें।


गुंडागर्दी से देश आगे नहीं बढ़ेगा
उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी से देश आगे नहीं बढ़ेगा, अगर देश को 21वीं सदी का भारत बनाना है तो सभी को प्यार-मोहब्बत से मिलकर काम करना होगा। देश की सबसे बड़ी पार्टी अगर राजधानी में इस तरह की गुंडागर्दी करती है तो युवाओं में गलत संदेश जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed