फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Anti-encroachment drive to now run round-the-clock in Asia's largest wholesale market.

Delhi News: एशिया की सबसे बड़ी मंडी में अब 24 घंटे चलेगा अतिक्रमण विरोधी अभियान

Thu, 23 Jul 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive to now run round-the-clock in Asia's largest wholesale market.
-आजादपुर एपीएमसी ने दिन के साथ रात में भी कार्रवाई का बनाया प्लान
विज्ञापन

-अवैध कब्जा करने वालों पर भारी जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर फल एवं सब्जी मंडी में अब चौबीसों घंटे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। मंडी प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुधारने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने का फैसला किया है। इसके लिए दिन और रात में संयुक्त टीमें कार्रवाई करेंगी।
यह विशेष और सघन अभियान स्थायी रूप से चलाया जाएगा। एपीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले डेढ़ महीने के दौरान कई चरणों में अभियान चलाकर मंडी के विभिन्न हिस्सों से अवैध कब्जे हटाए गए हैं। यह अभियान केवल बाजार क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा। इसमें मंडी परिसर में पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर बने अवैध टिन शेड भी हटाए गए। हॉकरों और अनधिकृत फल-सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ भी विशेष अभियान चला।
विज्ञापन

प्रमुख अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई
30 मई को एनएफएम के शेड नंबर-7, 9 और 13 में संयुक्त कार्रवाई की गई। न्यू सब्जी मंडी के सी-ब्लॉक चौक में भी इसी दिन कार्रवाई हुई। बिना वैध लाइसेंस कारोबार करने वाले कई लोग मौके से भाग गए, उनका सामान जब्त कर लिया गया। शेड नंबर-13 में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए चौबीसों घंटे अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। न्यू सब्जी मंडी के सी-ब्लॉक में पुलिस और एपीएमसी की संयुक्त टीम ने अवैध विक्रेताओं को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भविष्य की योजनाएं और जब्त सामग्री का सदुपयोग

कई अस्थायी ढांचों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर सामान जब्त किया गया। 15 जुलाई को शेड नंबर-13 और 16 जुलाई की रात न्यू सब्जी मंडी के डी-ब्लॉक में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। मंडी प्रशासन ने बताया कि जब्त किए गए ताजे फल और सब्जियों को नष्ट करने के बजाय दिल्ली के पंजीकृत अनाथालयों और बाल गृहों को वितरित किया गया। एपीएमसी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर भारी जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed