{"_id":"603e7c6c95ca5161db2bcac0","slug":"annual-meet-connections-of-iimc-alumni-association-were-held-in-iimc-distributed-plants-through-hariyali-kranti-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना काल का इम्का कनेक्शन रहा खास, पुरस्कार के साथ हरियाली क्रांति कैम्पेन के तहत बांटे गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना काल का इम्का कनेक्शन रहा खास, पुरस्कार के साथ हरियाली क्रांति कैम्पेन के तहत बांटे गए पौधे
Tue, 02 Mar 2021 11:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
आईआईएमसी के सालाना मीट कनेक्शंस।
- फोटो : अमर उजाला
आईआईएमसी के एल्मुनाई एसोसिएशन का सालाना मीट कनेक्शंस नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस बार का इम्का कनेक्शन हर साल से अलग रहा। इस आयोजन के संदर्भ में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि जहां पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहा करती थी, वहीं इस बार हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल की गई। 'गिव मी ट्री ट्रस्ट' की तरफ से कनेक्शन में आए हुए सभी पत्रकारों को पौधे भेंट किए गए। इसके साथ ही पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को पुरस्कृत भी किया गया।
नई प्रक्रिया के तहत किया गया पुरस्कार विजेताओं का चयन
हर वर्ष जहां इम्का पुरस्कार विजेताओं का चयन ज्यूरी के माध्यम से किया जाता था, वहीं इस साल पुरस्कार विजेताओं का चयन चुनाव प्रणाली के द्वारा किया गया। पुरस्कारों के लिए एक निश्चित समय सीमा के अंदर आवेदन मंगाया गया, उसके बाद उनके कार्यों को सभी इम्का मेंबर के सामने चुनाव के लिए प्रस्तुत किया गया। अंततः ज्यादा वोट पाने वाले पत्रकारों को विजय घोषित किया गया।
हरियाली बढ़ाने के लिए लोगों को दिया गया प्रशिक्षण
पीपल बाबा के नेतृत्व वाली 'गिव मी ट्री ट्रस्ट' के प्रशिक्षित पर्यावरणकर्मियों ने पत्रकारों को किचन गार्डनिंग का पैकेट, कम्पोस्ट खाद, इंडोर प्लांटिंग से जुड़े पौधे और बड़े पौधे जूट के बैग में रखकर गिफ्ट दिया। साथ ही साथ हरियाली बढ़ाने से जुड़े इन समानों को कैसे उपयोग में लाया जाय, इसके बारे में बाकायदा जानकारी भी दी। उनका कहना था कि दिल्ली जैसी जगह में हमारे पास जगह की कमी है, इस वजह से हम पेड़ न लगाने का बहाना बनाय, इसकी बजाय अपने फ्लैट की बालकनी और छत पर भी छोटे पौधे उगाकर ऑक्सीजन बढ़ाने का उपाय कर सकते हैं। घर के अंदर भी डेकोरेशन बढ़ाने वाले पौधे लगाए जाने की भी पहल की जानी चाहिए। इससे भी घर की सुंदरता के साथ घर के अंदर ऑक्सीजन का प्रवाह सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन
क्या है हरियाली क्रांति कैम्पेन
'गिव मी ट्री ट्रस्ट' के इस अभियान के तहत यह संस्था लोगों क़ो जन्मदिवस, स्थापना दिवस या किसी भी शुभ दिवस क़ो हरियाली दिवस के रूप में मनाने की अपील करती है। जहां कहीं से भी जन्मदिवस क़ो हरियाली दिवस के रूप में मनाने के लिए सूचना आती है, वहां पीपल बाबा की टीम जाकर पेड़ लगाती है। गौरतलब है कि केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी के जन्मदिवस क़ो हरियाली दिवस के रूप में मनाया गया था। उनके 63वें जन्मदिवस पर 'गिव मी ट्री ट्रस्ट' के साथ जुड़कर नकवी के समर्थकों नें दिल्ली के जौनापुर के हनुमान मंदिर में 63 नीम और 63 पीपल के पेड़ लगाए थे। यहां पर आए सभी लोगों नें जन्मदिवस क़ो हरियाली दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया था। अब ढेर सारे लोग इस अभियान से जुड़ रहें है।