फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   announcement of opening of lockdown is impractical

लॉकडाउन को खोलने घोषणा अव्यवहारिक:कांग्रेस

Sat, 29 May 2021 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
announcement of opening of lockdown is impractical
नई दिल्ली। व्यापारिक गतिविधियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली के उपराज्यपाल को एक ज्ञापन दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने राजनिवास से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कोविड नियंत्रण के लिए लॉकडाउन कोई सार्थक उपाय नहीं है, क्योंकि लॉकडाउन से संक्रमण आंशिक रूप से नियंत्रण तो लगता है परंतु मजदूर, दुकानदार, ट्रेडिंग हाउस, लघु उद्योग से जुड़े व्यवसायिक और व्यापारी वर्ग आर्थिक संकट के कारण हाशिए पर पहुंच गये हैं। कहा कि सीएम केजरीवाल की लॉकडाउन खोलने की घोषणा अव्यवहारिक है।
विज्ञापन

चौधरी अनिल कुमार ने यह भी कहा कि व्यापारियों का दम भाजपा तो भरती है, लेकिन भाजपा के सातों सांसद व्यापारियों के संकट पर न तो कुछ बोल रहे हैं और न ही दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लॉकडाउन को खोलने की घोषणा को अव्यवहारिक और दिल्लीवासियों को गुमराह करने वाला बताया। कहा कि जब फैक्टिरियों से थोक विक्रेता नहीं लेगा, खुदरा बाजार में नहीं पहुंचेगा तो प्रोडक्शन और मैन्यूफैक्चरिंग की खपत कहां होगी, क्या केजरीवाल इस पर खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाने की बात की थी लेकिन सप्ताह दर सप्ताह डेढ़ महीने का लॉकडाउन हो चुका है जिससे मध्यम, गरीब और मजदूर वर्ग अत्यधिक परेशान और पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक अनिल ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से उपराज्यपाल को सुझाव दिया गया है कि लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे दुकानदारों को राहत देने के लिए सप्ताह में अधिकतम 5 दिनों तक बाजार खोले जाएं। वीकेंड पर कर्फ्यू लगाया जाए ताकि संक्रमण नियंत्रण के लिए जंग जारी रहे। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सरकार दिल्ली की सभी मार्केट में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर व्यापारियों एवं कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाए। आरटी-पीसीआर बाजार में कराया जाए। व्यापारिक वर्ग को भारी संकट से उबारने के लिए राहत पैकेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed