फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah magic not work in Delhi BJP reduced to 7 seats only

दिल्ली में नहीं चला अमित शाह का जादू , आठ सीटों में ही सिमटी भाजपा

Tue, 11 Feb 2020 06:22 PM IST
Trainee Trainee शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 11 Feb 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah magic not work in Delhi BJP reduced to 7 seats only
गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आम आदमी पार्टी अपने नेता अरविंद केजरीवाल की फेस वैल्यू और सरकार के पांच साल के काम के बदौलत करीब-करीब पुराना रिकार्ड दोहराने में सफल रही। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 2015 के विधानसभा चुनाव की तरह 63 जनसभा संबोधित करने, चुनाव को हिन्दुत्व के बलबूते लड़ने, गलियों में पर्चे बांटने, 240 सांसदों को चुनाव में उतरने का निर्देश देने, वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों को प्रचार में उतारने, पांच हजार जनसभा करने, हाईटेक प्रचार को अपनाने के बाद भी जादू नहीं चल पाया। इससे इतर कांग्रेस पार्टी रही। इस चुनाव में भी खाता नहीं खोल पाई। वोट भी काफी कम मिले।

विज्ञापन


सब पर भारी पड़ी आम आदमी पार्टी
भाजपा के उपाध्यक्ष, दिल्ली के पूर्वप्रभारी श्याम जाजू हालांकि चुनाव परिणाम को बहुत नकारात्मक नहीं मानते। उनका कहना है कि पिछली बार भाजपा की तीन सीटें आई थीं। इस बार वोट भी बढ़े हैं और सीटें भी। जाजू का कहना है कि चुनाव के बाद पार्टी हार के कारणों की समीक्षा करेगी और दिल्ली में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर का कहना है कि जहां हिन्दुओं की आबादी की तुलना में मुसलमानों की अच्छी तादाद है, वहां वोटों का ध्रुवीकरण हुआ।
विज्ञापन


भाजपा ने वहां शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन जहां हिन्दुओं की अच्छी आबादी है, वहां ऐसा नहीं हो पाया। दिल्ली की जनता फिर केजरीवाल के साथ चली गई। शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के बाबत नागर का कहना है कि इसका असर हुआ है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अश्विनी कुमार के अनुसार दिल्ली का चुनाव परिणाम बहुत अच्छा आया है। सूत्र बताते हैं कि चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को फोन पर बधाई दे दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के खेमे में मध्यान्ह तीन बजे सन्नाटा पसरना आरंभ हो गया था। सूत्र बताते हैं कि अमित शाह को पहले से ही इस तरह का चुनाव परिणाम आने की आशंका थी। दोपहर बाद राज्यसभा और लोकसभा में भी सदस्यों की मौजूदगी बेहद कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता भी खुश, मनोज तिवारी कुछ दिन के मेहमान
दिल्ली प्रदेश भाजपा का कार्यालय, समय कोई 12.30 बजे। वहां शाहनवाज हुसैन, श्याम जाजू, गौरव भाटिया टीवी चैनलों के लिए लाइव प्रसारण में अपनी बात रख रहे थे। तब भाजपा 13 और आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं भाजपा के ही कुछ नेता मिले जो काफी खुश नजर आए। दिल्ली के एक भाजपा नेता ने कहा कि जहां अहंकार बढ़ जाता है, उस पार्टी को ऐसे नतीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। दक्षिणी दिल्ली के एक नेता जी मिले, जिन्होंने भविष्यवाणी कर दी। बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की छुट्टी होने जा रही है।

वह आज रात में करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हरिनगर, दिल्ली के एक नेता जी का कहना है कि भाजपा को केजरीवाल ने नहीं भाजपा के नेताओं ने हराया है। उन्हेंने कहा कि प्रवेश वर्मा ब्रिगेड को आगे करके पार्टी ने वैसे ही पैर पर कुल्हाड़ी मारी, जैसे 2015 में ऐन वक्त पर किरण बेदी की इंट्री कराकर हुई थी। बताते हैं पार्टी ने न तो संगठन पर ध्यान दिया और न ही दिल्ली को समझने की कोशिश की।


आप को एक प्रतिशत और कांग्रेस को पांच प्रतिशत वोट का नुकसान
2020 विधानसभा के वोट का गणित देखिए। बहुत दिलचस्प है। आम आदमी पार्टी के वोट नहीं बढ़े हैं। उसके वोट में एक प्रतिशत की कमी आई है। चार बजे तक की मतगणना के अनुसार कांग्रेस पार्टी को पांच प्रतिशत कम मत पड़े, लेकिन भाजपा ने सबसे अधिक वोट बढ़ाया। भाजपा को आठ प्रतिशत अधिक वोट मिले। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा 40 प्रतिशत वोट पाने में सफल रही। भाजपा इस आठ प्रतिशत अधिक वोट से ही संतोष कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed